असिता पार्क में दिल्ली पुलिस आयुक्त का औचक निरीक्षण, सुरक्षा परखी
पुर्वी दिल्ली में सार्वजनिक स्थलों और पार्कों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त श्री अनुराग कुमार, @CPDelhi ने श्री देवेश चंद्र श्रीवास्तव, विशेष पुलिस आयुक्त/ कानून व्यवस्था व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ यमुना तट पर बने आसिता पार्क में औचक निरिक्षण कर पुलिस की दृश्यता, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।
🔸 इसके बाद उन्होंने प्रीत विहार स्थित V3S मॉल के पिंक बूथ का निरीक्षण कर तैनात पुलिसकर्मियों से संवाद किया तथा महिलाओं की सुरक्षा संबंधी शिकायतों पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
🔸 फील्ड निरीक्षण में पुलिस स्टाफ की सार्वजानिक स्थानों पर मौजूदगी, प्रभावी गश्त और शीघ्र शिकायत निवारण पर जोर दिया गया।
