दिल्ली एक्सीडेंट की पीड़ित से रेप नहीं : सहेली का दावा- नशे में गाड़ी चला रही थी अंजलि , CCTV सामने आने के बाद खुद सवालों के घेरे में

नई दिल्ली.

जहां एक ओर पूरी दुनिया 31 दिसंबर को नए साल की शुरुआत का जश्न मना रही थी तो वहीं देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई. राजधानी में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात लड़की स्कूटी से जा रही थी तभी कार सवार युवकों उसे टक्कर मार दी और 10 किमी तक उसे घसीटते हुए ले गए जिसकी वजह से लड़की की मौके पर मौत हो गई. पुलिस ने इस दिल दहला देने वाली वारदात में शामिल सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में यह घटना हुई है.

पुलिस ने बताया कि उसे कंझावला इलाके में पीसीआर कॉल मिली थी. कार सुल्तानपुर से कंझावला इलाके से करीब 10 किमी तक लड़की को घसीटते हुए ले गई. पुलिस ने बताया की घसीटे जाने की वजह से लड़की के शरीर से सारे कपड़े अलग हो गए और उसे काफी चोटें आईं जिससे उसका शरीर क्षत-विक्षत हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि लड़की दोनों पैर भी कट गए थे. हालांकि दिल्ली पुलिस इसे दुर्घटना बता रही है. बताया जा रहा है कि लड़की एक इवेंट कंपनी में काम करती है और वह रात में अपनी ड्यूटी से लौट रही थी.

आखिर सहेली ने पुलिस को क्यों नहीं बताया, पढ़िए 12 बडे़ खुलासे

1. बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी में नव वर्ष की पूर्व संध्या(31 दिसंबर) पर 20 वर्षीय रेखा उर्फ अंजलि की स्कूटी को कार से टक्कर मारने के बाद उसके नग्न शरीर को करीब 12 किलोमीटर तक घसीटने के मामले में पुलिस की लापरवाही के अलावा और भी कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।

2. पुलिस की इन्वेस्टिगेशन में पता चला है कि स्‍कूटी पर अंजलि के साथ उसकी सहेली भी थी। लेकिन हादसे के बाद वो डरकर भाग गई। उसे मामूली चोट आई है।

3. अंजलि कार में फंसकर करीब 12 किमी तक घिसटती चली गई थी। यह देखकर उसकी सहेली डर गई। अब पुलिस उसका भी बयान दर्ज कर रही है।

4. पुलिस को यह पता रोहिणी इलाके के एक होटल के सामने के CCTV फुटेज के आधार पर चला है। इसमें अंजलि अपनी सहेली के साथ बातचीत करते दिखाई दी। बाद में दोनों स्कूटी पर बैठकर वहां से निकले।

5. पूछताछ में पुलिस को कुछ अन्य चौंकाने वाली बातें भी पता चली हैं। रोहिणी स्थित होटल के कर्मचारी ने बताया कि अंजलि के साथ उसकी सहेली ने डाक्यूमेंट देकर एक रूम बुक किया था। उनके साथ कुछ लड़के भी थे। हालांकि उन्होंने अलग से रूम बुक किया था। ये लड़के कुछ देर बाद अंजलि और उसकी सहेली के रूम में गए थे। वे करीब 5 मिनट तक अंदर रहे।

6. होटल कर्मचारी के अनुसार, उसे रूम से लड़ने की आवाज सुनाई दी थीं। वे एक-दूसरे को गालियां दे रहे थे। इस पर होटल के मैनजेर ने झगड़ा न करने के लिए कहा था।

7. होटल के कर्मचारी के अनुसार, कुछ देर बाद दोनों लड़कियां लड़ते हुए होटल से निकल गईं। वे होटल के बाहर भी काफी देर तक लड़ती रहीं। यह CCTV में रिकॉर्ड हुआ है। पुलिस को मंगलवार शाम फुटेज मिला था।

8. इस बीच आम आदमी पार्टी के 12 विधायकों पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। विधायक आतिशी ने कमिश्नर से इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसवालों के खिलाफ एक्शन लेने को कहा है।

9. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सीपी शालिनी सिंह सोमवार देर रात क्राइम सीन पर पहुंची थीं। उन्होंने जो जांच रिपोर्ट तैयार कीहै, उसे गृह मंत्रालय को सौंपा जाएगा।

10. कोर्ट ने सोमवार को पांचों आरोपियों मनोज मित्तल, दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण और मिथुन को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि हादसे के समय दीपक खन्ना कार चला कर रहा था। मनोज मित्तल को कथित तौर पर भाजपा का नेता बताया जा रहा है।

ब्यूरो रिपोर्ट , आल राइट्स मैगज़ीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: