आंदोलन और भूख हड़ताल कर रहे अभ्यर्थियों की मांग है कि भर्ती में शिक्षक पदों की संख्या बढ़ाई जाए
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की मांग को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव जी को पत्र लिखा।
उन्होंने लिखा कि:
⦿ इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान शिक्षक अभ्यर्थियों ने वर्ग-2 और वर्ग-3 की भर्ती में पदवृद्धि का मुद्दा उठाया था
⦿ आंदोलन और भूख हड़ताल कर रहे अभ्यर्थियों की मांग है कि भर्ती में शिक्षक पदों की संख्या बढ़ाई जाए
लेकिन सरकार उन्हें नोटिस भेज कर डराने की कोशिश कर रही है।
नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि सरकार आंदोलन पर बैठे अभ्यर्थियों को भेजे गए नोटिस तुरंत वापस ले, उनकी जायज मांगों को सुने।
साथ ही, वर्ग-2 एवं वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि और दूसरे चरण की काउंसलिंग जल्द शुरू करें।
