गणतंत्र दिवस 2026 पर STF के जांबाज़ अफसरों को मिला सम्मान- उत्कृष्ट कार्य, सफल अभियानों और अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों को किया गया सम्मानित
लखनऊ,
गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर स्पेशल टास्क फोर्स (STF) उत्तर प्रदेश के उन अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने कर्तव्यनिष्ठ कार्य, साहसिक अभियानों और संगठित अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई से विभाग का नाम रोशन किया।
राज्य सरकार द्वारा दिए गए इस सम्मान के तहत STF के कई वरिष्ठ एवं फील्ड अधिकारियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र एवं पदक प्रदान किए गए। सम्मानित अधिकारियों ने विभिन्न जिलों में सक्रिय अपराधी गिरोहों पर शिकंजा कसने, इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध तस्करी और संगठित अपराधों के खिलाफ सफल अभियानों को अंजाम दिया।
सम्मानित अधिकारियों में प्रमुख नाम
श्री राजेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, STF फील्ड यूनिट आगरा
श्री महेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक, STF लखनऊ
श्री शैल प्रकाश मिश्रा, निरीक्षक, STF गोरखपुर
श्री जसवंत सिंह, उप निरीक्षक, STF गोरखपुर
श्री विनोद कुमार सिंह, उप निरीक्षक, STF वाराणसी
श्री अजीत श्रीवास्तव, निरीक्षक, STF वाराणसी
श्री सत्येन्द्र कुमार सिंह, निरीक्षक, STF बरेली
श्री सौरभ मिश्रा, उप निरीक्षक, STF अयोध्या
श्री अशोक चौबे, उप निरीक्षक, STF लखनऊ
श्री प्रदीप कुमार सिंह, उप निरीक्षक, STF लखनऊ
श्री सुशील कुमार सिंह, उप निरीक्षक, STF लखनऊ
इन अधिकारियों द्वारा अलग-अलग जनपदों में दर्जनों सफल अभियानों को अंजाम दिया गया, जिनमें इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी, मादक पदार्थ तस्करी, हथियारों की बरामदगी और संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण शामिल है।
STF के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरी टीम की मेहनत और समर्पण का प्रतीक है। भविष्य में भी STF उत्तर प्रदेश अपराध-मुक्त समाज के निर्माण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।
ब्यूरो रिपोर्ट,
लखनऊ,
गोपाल चन्द्र अग्रवाल
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )
