मुंबई में बिना सर्जरी बॉडी शेपिंग
अब बिना सर्जरी मिलेगा परफेक्ट बॉडी शेप; मुंबई में लॉन्च हुई ‘एवोल्वेक्स’ तकनीक
बॉडी शेपिंग और स्किन टाइटनिंग के लिए अब दर्दनाक सर्जरी और हफ्तों के रिकवरी समय से गुजरने की जरूरत नहीं होगी। वैश्विक एस्थेटिक टेक्नोलॉजी कंपनी इनमोड (InMode) ने मुंबई के ज्वेल हॉस्पिटल में अपनी अत्याधुनिक नॉन-इनवेसिव डिवाइस ‘एवोल्वेक्स’ (EvolveX) लॉन्च की है।
क्या है एवोल्वेक्स तकनीक?
एवोल्वेक्स एक ऑल-इन-वन एस्थेटिक समाधान है जो रेडियोफ्रीक्वेंसी (RF) और इलेक्ट्रिकल मसल स्टिमुलेशन (EMS) का अनूठा मिश्रण है। यह तकनीक एक साथ तीन बड़े फायदे देती है:
-
फैट कम करना: जिद्दी चर्बी को बिना किसी कट के टारगेट करना।
-
स्किन टाइटनिंग: ढीली त्वचा में कसाव लाना।
-
मसल टोनिंग: मांसपेशियों को बेहतर शेप और मजबूती देना।
हैंड्स-फ्री सिस्टम और जीरो रिकवरी टाइम
इस तकनीक की सबसे बड़ी खासियत इसका हैंड्स-फ्री सिस्टम है। उपचार के दौरान मरीज को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होती और न ही कोई घाव होता है। ट्रीटमेंट के तुरंत बाद मरीज अपने दफ्तर या रोजमर्रा के काम पर वापस लौट सकते हैं। आधुनिक जीवनशैली की भागदौड़ के बीच यह उन लोगों के लिए वरदान है जो ग्लैमरस ट्रांसफॉर्मेशन तो चाहते हैं, लेकिन सर्जरी से डरते हैं।
एक्सपर्ट की राय
लॉन्च के अवसर पर डॉ. देवयानी बर्वे ने कहा, “विश्व स्तरीय तकनीक के जरिए बिना इनवेसिव सर्जरी के लोगों को बेहतर दिखने और महसूस करने में मदद करना संतोषजनक है। इनमोड की यह तकनीक तेजी से रिकवरी और शानदार परिणाम देती है।” उन्होंने आगे बताया कि ज्वेल एस्थेटिक सेंटर में गोपनीयता और अत्याधुनिक तकनीक का विशेष ध्यान रखा जाता है।
अब मुंबईवासी बिना किसी लंबी रिकवरी और अस्पताल के चक्कर काटे अपने मनचाहे बॉडी शेप का सपना पूरा कर सकेंगे।
(मुंबई – अनिल बेदाग)
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,सीनियर एडिटर
(Allrights Magazine)

बरेली कलेक्ट्रेट में ‘नो व्हीकल डे’ शुरू!
