प्रधानमंत्री 5 नवंबर को एशियाई पैरा खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल के साथ परस्‍पर बातचीत करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 5 नवंबर 2026 को सायं लगभग 4:30 बजे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल के साथ परस्‍पर बातचीत करेंगे। इस अवसर पर वह उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।

भारत ने इस वर्ष जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई पैरा खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया। कुल 97 भारतीय पैरा-एथलीटों ने 114 पदक जीते, जिसमें 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य पदक शामिल हैं।

इस कार्यक्रम में एथलीट, कोच, भारतीय पैरालंपिक समिति और भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, राष्ट्रीय खेल संघों के प्रतिनिधि एवं युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: