Bareilly-UP : वीणा सिन्हा बनीं इज्जतनगर मंडल की नई मंडल रेल प्रबंधक,2009 में रेल मंत्री पुरस्कार से हो चुकी हैं सम्मानित
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल को उसकी नई मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) मिल गई हैं सुश्री वीणा सिन्हा ने इस पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वह रेलवे इनर्जी मैनेजमेंट कंपनी में सीईओ के पद पर कार्यरत थीं यह पद सुश्री रेखा यादव के उत्तर रेलवे में स्थानांतरण के बाद रिक्त हुआ था।
वीणा सिन्हा ने अपनी शिक्षा और करियर में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं उन्होंने वर्ष 1994 में एमआईटी, मुजफ्फरपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक और 1996 में आईआईटी, कानपुर से परास्नातक की उपाधि प्राप्त की।
इसके बाद वह भारतीय रेलवे विद्युत इंजीनियरिंग सेवा में शामिल हुईं इसके अलावा, उन्होंने एमबीए की डिग्री भी प्राप्त की है और वह एक प्रमाणित ऊर्जा लेखा परीक्षक भी हैं।
उनके तकनीकी कौशल का प्रदर्शन तब हुआ जब उन्होंने ईस्ट कोस्ट रेलवे में विश्व की सबसे ऊँची ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन (ओएचई) प्रणाली के सामग्री नियोजन और डिजाइन में योगदान दिया इस कार्य के लिए उन्हें 2009 में रेल मंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
वीणा सिन्हा का रेलवे प्रबंधन में गहरा अनुभव है उन्होंने केंद्रीय रेलवे विद्युतीकरण संगठन, इलाहाबाद में भी महत्वपूर्ण कार्य किया है अपने सहज और कुशल नेतृत्व के कारण वह अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच लोकप्रिय हैं।
मंडल रेल प्रबंधक का पदभार संभालने के बाद सुश्री वीणा सिन्हा ने इज्जतनगर मंडल के रेल यात्रियों और उपयोगकर्ताओं को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उनके नेतृत्व में मंडल की रेल सेवाओं और यात्रियों के अनुभव में सुधार की उम्मीद की जा रही है।
गोपाल चंद्र अग्रवाल संपादक आल राइट्स न्यूज़