Bareilly-UP : टोल टैक्स मांगने पर कर्मचारियों की लाठी-डंडों से धुनाई, तोड़े टोल के शीशे, दर्जन भर से अधिक पर मुकदमा दर्ज
बरेली। बहेड़ी स्थित मुड़िया टोल प्लाजा पर शुक्रवार रात दबंगों ने जमकर हंगामा काटा रात करीब 11:50 बजे कुछ दबंग चार गाड़ियों में टोल प्लाजा पहुंचे और टोल देने से इंकार कर दिया।
टोल कर्मियों ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरु कर दी और टोल प्लाजा के शीशे तोड़ दिए इसके बाद 12 आरोपियों के खिलाफ बहेड़ी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
रवि कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे करीब तीन कार सवार 15-20 लड़के बिना पैसे दिए टोल से निकलने की जिद कर रहे थे लेकिन कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरु कर दी और टोल के शीशे तोड़ दिए।
इस घटना में कई कर्मचारी घायल हो गए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी के जरिए आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
टोल प्लाजा कर्मचारियों ने बताया कि इन लड़कों ने पहले भी कई बार टोल पर हंगामा किया था इन लड़कों ने टोल का चार बार बूम तोड़ा था मामला पुलिस के संज्ञान में भी डाला गया था लेकिन कोई कार्रवाई न होने के कारण इन लोगों के हौसले बुलंद थे।
इसी तरह इन्होंने शुक्रवार रात को भी हंगामा शुरु कर दिया जिसमें कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई और टोल प्लाजा के शीशे तोड़ दिए बहेड़ी के पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में चार नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
मीरगंज निवासी अमन रंधावा, मीरगंज के बिहारीपुर निवासी आदित्य सारन, सूर्या, विनय, बहेड़ी निवासी आर्दश, मीतापुर जागीर निवासी निश्चय, सकरस निवासी अरुण समेत 12 लोगों के खिलाफ बहेड़ी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस ने इन आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है पुलिस ने बताया कि जल्द की इन आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा।
गोपाल चंद्र अग्रवाल संपादक आल राइट्स न्यूज़