बरेली: उर्स-ए-रज़वी पर RAC का ज्ञापन

बरेली में 108वें उर्स-ए-रज़वी की तैयारियां तेज: आल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी ने ज़िलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन; सुरक्षा, बिजली और रूट डायवर्जन की रखीं मांगें


रिपोर्ट: सोनू कुमार (पत्रकार)

बरेली शरीफ़ में आगामी 6, 7 और 8 अगस्त को आयोजित होने वाले 108वें उर्स-ए-रज़वी की तैयारियों को लेकर आल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी (RAC) ने प्रशासनिक स्तर पर सक्रियता बढ़ा दी है। उर्स के मुबारक मौके पर देश-विदेश से आने वाले लाखों ज़ायरीन की सुविधाओं और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कमेटी के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों की मौजूदगी में जिलाधिकारी (DM), बरेली को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

कमेटी ने मांग की है कि ज़ायरीन की भारी आमद को देखते हुए जिले के सभी प्रशासनिक विभाग समय रहते व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करें।

ज्ञापन में उठाई गईं प्रमुख मांगें एवं सुझाव

आल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी ने ज़ायरीन की सुलभ आवाजाही, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी निम्नलिखित मुख्य बिंदु प्रशासन के समक्ष रखे हैं:

  • सुरक्षा एवं सीसीटीवी निगरानी: रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, दरगाह परिसर और उर्स स्थलों (इस्लामिया मैदान व जामियातुर्रज़ा) पर पुलिस बल और सुरक्षा का कड़ा प्रबंध किया जाए।

  • सड़कें, गड्ढा-मुक्ति व स्ट्रीट लाइट: बारिश के मौसम को देखते हुए शहर की खस्ताहाल सड़कों, सीवर के खुले मैनहोल और गड्ढों को तुरंत ठीक कराया जाए। जंक्शन से सुभाषनगर थाने होकर चौपुला आने वाले मार्ग पर रात के समय विशेष स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं।

  • बिजली व पेयजल आपूर्ति: उर्स के तीनों दिन निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा जर्जर ट्रांसफॉर्मर बदले जाएं। आपात स्थिति के लिए ट्रॉली पोर्टेबल ट्रांसफॉर्मर और पेयजल हेतु टैंकर व पियाऊ की व्यवस्था हो।

  • यातायात व पार्किंग व्यवस्था: ज़ायरीन और शहरवासियों की सुविधा के लिए रूट डायवर्जन प्लान समय से जारी किया जाए। वाहनों की पार्किंग ज्यादा दूर न रखी जाए ताकि ज़ायरीन को 7-8 किलोमीटर पैदल न चलना पड़े।

  • अस्पताल व विशेष बसें: जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेजों और निजी अस्पतालों में अतिरिक्त बेड व डॉक्टरों की टीमें अलर्ट मोड पर रखी जाएं। साथ ही परिवहन निगम द्वारा ज़ायरीन के लिए विशेष बसें चलाई जाएं।

  • अन्य उर्स स्थलों पर इंतजाम: मथुरापुर तथा कांकर टोला स्थित ख़ानकाहे अमीन-ए-शरीअत में भी उर्स के दौरान सफाई, सुरक्षा, बिजली और पानी की पुख्ता व्यवस्था हो।

RAC ने दिया पूर्ण प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन

ज्ञापन के अंत में आल इंडिया रज़ा एक्शन कमेटी (आरएसी) ने आश्वस्त किया कि उर्स-ए-रज़वी को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में कमेटी का हर कार्यकर्ता प्रशासन का पूरा सहयोग करेगा।

प्रमुख पदाधिकारियों की रही मौजूदगी:

इस मौके पर हाफ़िज़ इमरान रज़ा, मौलाना कमरुज्जमा, मौलाना सय्यद तौकीर रज़ा, मौलाना आरिफ़ रज़ा, हाफ़िज़ फ़रमान रज़ा, मौलाना माजिद रज़ा, मौलाना सफ़दर रज़ा, अब्दुल लतीफ़ कुरैशी, राजू बाबा, ताज ख़ान, मुज़फ़्फ़र अली, मोहम्मद जुनैद हनीफ़ अज़हरी, सय्यद मुशर्रफ़ हुसैन सहित सैकड़ों आरएसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


(गोपाल चन्द्र अग्रवाल,)

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: