Bareilly News- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105 वी जन्म- जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी !

बरेली (मोहम्मद शीराज़ ख़ान)- भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस में एकात्म मानववाद के प्रणेता व जन संघ के संस्थापक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 105 वी जन्म- जयंती पर मुख्य वक्ता कुंवर सुभाष पटेल और महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के एम अरोड़ा ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विचार रखें।

मुख्य वक्ता पूर्व मेयर कुंवर सुभाष पटेल ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का केंद्र मानव था, वे कहते थे ज़ंज़ीर की ताक़त बढ़ानी है तो उसकी सबसे कमज़ोर कड़ी को मज़बूत करना होगा। वे राजनीतिक लोकतंत्र से ज़्यादा सामाजिक लोकतंत्र को महत्वपूर्ण मानते थे। जब विश्व साम्यवाद व पूंजीवाद के बीच डोल रहा था तब उन्होंने अंत्योदय रूपी समाज दर्शन प्रस्तुत किया, जो आज भी प्रासंगिक है। महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के एम अरोड़ा ने कहा वे भारतीय दर्शन के महान विचारक और प्रचारक थे। उन्होंने बताया कि बूथ समितियों के साथ ही बूथ के पन्ना प्रमुखों ने पं. दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पार्चन करने के साथ ही अंत्योदय के विचार तथा अंत्योदय की संकल्पना को मूर्तरूप प्रदान करती ! प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व की सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम से जुडे़ंगे। भाजपा नेता पूरन लाल लोधी ने बताया कि जनधन, उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, आयुष्मान योजना, किसान सम्मान निधि, निःशुल्क राशन वितरण जैसी योजनाएं पं. दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय विचार का अनुसरण हैं, जो गांव, गरीब, किसान व वंचित वर्ग के जीवन को आर्थिक समृद्ध बनाकर खुशहाल जीवन का आधार प्रदान करती है। भाजपा नेता रामगोपाल मिश्रा ने बताया कि भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा के पश्चात् पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता राष्ट्र की एकता, लोक तांत्रिक मूल्यों के आधार पर समता युक्त समाज के निर्माण और नैतिक मूल्यों पर आधारित राजनीति के साथ ही पर्यावरण की रक्षा व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु संकल्प लेगें। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 105 वी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से मुख्य वक्ता कुंवर सुभाष पटेल , महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के एम अरोड़ा ,राम गोपाल मिश्रा ,पूरन लाल लोधी ,अधीर सक्सेना, प्रत्तेश पांडे ,प्रभु दयाल लोधी, मनोज थपलियाल डॉ तृप्ति गुप्ता, अरुण कश्यप ,देवेंद्र जोशी, बंटी ठाकुर , रेखा श्रीवास्तव ,अमरीश कठेरिया, सूर्यकांत मौर्य ,शीतल गुलाटी, राजकुमार अग्रवाल, हरवंश सेठी, विशाल गुप्ता समस्त महानगर आपकारी और मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: