Bareilly News : चलती ट्रेन से दिया नवेली दुल्हन को धक्का, खुद भी कूदा

पटना में प्रेम विवाह कर मुरादाबाद लौट रहा हीरा

बरेली। नवेली दुल्हन को चलती ट्रेन से धक्का देकर एक युवक खुद भी कूद गया। हादसे में दोनों के हाथ-पैर टूट गए हैं। उनको गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

अस्पताल में भर्ती हीरा लाल मुरादाबाद का रहने वाला है। तीन महीने पहले रॉन्ग नंबर पर उसका फोन लग गया। इस बहाने असम के त्रिकोनिया गांव के उपेंद्र कुमार की बेटी बेबी से उसकी बातचीत शुरू हो गई। दोनों मोबाइल पर ही घंटों बतियाते रहते थे। बातों ही बातों में दोनों ने साथ जीने मरने की कसमेंं खा लीं। हीरा लाल उससे मिलने को असम पहुंच गया। दोनों घर से भागकर पटना पहुंचे। वहां दोनों ने २७ जुलाई को एक शिव मंदिर में शादी कर ली। वहां से दोनों ट्रेन से मुरादाबाद लौट रहे थे। ट्रेन में ही हीरा लाल का अपनी पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हो गया। तड़के हीरालाल ने अपनी पत्नी को बहाने से गेट पर बुलाया। चलती ट्रेन से पहले अपनी पत्नी को धक्का दिया। उसके बाद खुद भी चलती ट्रेन से कूद गया। उनके हाथ-पैर टूट गए हैं। दोनों घंटों लहूलुहान हालत में पटरियों के किरारे ही पड़े कराहते रहे। सुबह उधर से गुजरे लोगों ने उनको देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: