Bareilly News : जानिए पूरा मामला सपा सरकार में मंत्री रहे भगवत शरण गंगवार सहित 10 को कोर्ट ने भेजा जेल
सपा सरकार में मंत्री रहे, बरेली स्थित नवाबगंज विधानसभा से चुनाव लड़ने वाले भगवत शरण के मामले में आज दोपहर 2 बजे जमानत होने पर बहस हुई। बहस के बाद अपना फैसला सुनाते हुए न्यायालय ने भगवत शरण को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
न्यायालय ने जमानत पर सुनवाई के लिए 24 फरवरी की तारीख तय कर दी है।
आर बी लाल, बरेली : एक पुराने मामले में सपा सरकार में मंत्री रहे भगवत शरण गंगवार समेत 10 आरोपियों को एमपी-एमएलए कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
उनकी जमानत पर शुक्रवार 24 फरवरी को सुनवाई होगी। गुरुवार दोपहर एमएलए- एमपी विशेष न्यायाधीश न्यायालय में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत वांछित सपा नेता भगवत शरण गंगवार और अन्य नौ आरोपियों ने समर्पण किया।
भगवत शरण गंगवार के खिलाफ वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान बरेली के थाना हाफिजगंज में धारा 307 समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।
सपा सरकार में मंत्री रहे, बरेली स्थित नवाबगंज विधानसभा से चुनाव लड़ने वाले भगवत शरण के मामले में आज दोपहर 2 बजे जमानत होने पर बहस हुई। बहस के बाद अपना फैसला सुनाते हुए न्यायालय ने भगवत शरण को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। न्यायालय ने जमानत पर सुनवाई के लिए 24 फरवरी तय कर दी है।