Bareilly News : बरेली में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश जौहरी का निधन-80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

#drdineshjohri #ex_healthminister4 #bjp4bareilly

बरेली शहर विधानसभा से तीन बार विधायक व कल्याण सिंह सरकार में मंत्री रहे डॉ. दिनेश जौहरी के निधन से आज राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है। सत्ता से लेकर विपक्ष सभी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

बरेली शहर विधानसभा सीट से विधायक रहे डॉ. दिनेश जौहरी का 80 साल की उम्र में बीमारी के चलते निधन हो गया। डॉ. दिनेश जौहरी लगातार तीन बार विधायक रहे। इनके बेटे राहुल जौहरी BCCI और डिस्कवरी में बड़े पद पर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर दिनेश जौहरी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 80 साल की उम्र में डॉक्टर जौहरी ने शुक्रवार की सुबह अंतिम सांस ली।

उनके निधन से चिकित्सा और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। भारतीय जनता पार्टी समेत सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

बता दें, जौहरी 1985 में पहली बार भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। उसके बाद 1991 में उन्हें कल्याण सिंह की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था। वह बरेली शहर में प्रेम नगर स्थित अपने आवास में रह रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही भाजपा और अन्य पार्टियों के लोग उनके यहां पहुंच रहे हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के सबसे करीबी और भरोसे के नेता माने जाते थे।

बरेली कॉलेज में हुई शोक सभा

डॉ जौहरी बरेली कॉलेज बरेली के बोर्ड ऑफ कंट्रोल के पैटर्न सदस्य भी थे। डॉ जौहरी का आकस्मिक निधन होने पर बरेली कॉलेज बरेली के सभागार के समक्ष शोक सभा आहूत की गई है । सभी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्राएं निर्धारित समय एवं स्थान पर शोक सभा में उपस्थित होकर  डॉक्टर दिनेश जौहरी को शोक श्रद्धांजलि अर्पित की।

ब्यूरो रिपोर्ट , आल राइट्स मैगज़ीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: