Bareilly News बरेली कॉलेज के कर्मचारियों ने पेड़ काटने का किया विरोध नगर निगम में किया प्रदर्शन
बरेली ( अमरजीत सिंह,अशोक गुप्ता )- बरेली कॉलेज के कर्मचारियों ने पेड़ काटने का किया विरोध नगर निगम में किया धरना प्रदर्शन ।
बरेली विकास के नाम पर शहर की हरियाली को उजाड़ने के खिलाफ शहरवासियों ने नगर निगम पर प्रदर्शन कर किया। इसमें बड़ी संख्या में हाथों में तख्तियां लिये बरेली कॉलेज के छात्र, शिक्षक, समाजसेवियों ने नारेबाजी कर पेड़ों के कटान पर रोष व्यक्त किया। पर्यावरणविद डॉo आलोक खरे ने पेड़ों को शहर के फेफड़े बताते हुए कहा कि साफ और पानी के बिना स्मार्ट सिटी की कल्पना भी बेमानी है। जागर के सचिव डॉo प्रदीप ने कहा कि संविधान प्रदत्त लोगों के जीने के अधिकार पर ये कुठाराघात है। वनस्पति विज्ञान की प्रोफेसर डॉo शालिनी सक्सेना ने मनुष्य प्रकृति की उपासना आदि काल से करता आया है। डॉo आशा सिंह ने पेड़ों के बेरहमी से कत्ल को आत्मघाती कदम बताया। एडवोकेट राजेश चौधरी ने कहा कि कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से करोड़पतियों को भी जान गंवानी पड़ी, फिर भी ऑक्सीजन के नेचुरल स्रोतों पर नगर निगम कुल्हाड़ी चला रहा है। इस मौके पर इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे डॉ प्रदीप कुमार , सपा प्रवक्ता मयंक शुक्ला , डॉ आलोक खरे , डॉ इंतखाब आलम , डॉ शालिनी सक्सेना , डॉ आशा सिंह , आस संस्था की समयून खान , इस्राफील राशमी , एडवोकेट राजेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे ।