Bareilly News : भ्रष्टाचार निवारण संगठन की गतिविधियां जनता तक पहुंचेःराजीव मल्होत्रा

बरेली। भ्रष्टाचार निवारण संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रेश प्रभारी एएसपीओं राजीव मल्होत्रा ने बुधवार को लखनऊसे मुरादाबाद ाने के दौरान

बरेली स्थित भुष्टाचार निवारण संगठन इकाई के कार्यालय पहुंचे यहां के अधिकारियों से मुलाकात की और कार्यालय का निरीक्षण भी किया। बरेली इकाई के अधिकारियों से मुलाकात कर पत्रकार वार्ता भी की। पत्रकार वार्ता के दौरान एएसपीओ राजीव मल्होत्रा ने कहा कि संगठन की गतिविधियों की जानकारी जनता के बीच पहुंचाने ओर जनता से सीधा संवाद स्थपित करने के लिए मीडिया का सहयोग मांगा

पत्रकार वार्ता के दौरान एएसपीओं ने बताया कि इस संगठन का काम सरकार की मंशा के अनसार जीरो टोरेंस अर्थात भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण बनाने के उद्देश्य को पूरा करने का काम करता है। यह संगइन पूरे उत्तर प्रदेश में 11 इकाईयों के माध्यम से किया जाता है। जिसमें उत्तर प्रदेश के सभी जिलों को वही देख रहे है। उन्होंने कह कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन का कार्य है कि नान राजपतित अधिकारियों की भ्रष्टाचार लिप्त होने की शिकायतों पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करता है। उन्होंने कहा कि अब 2018 में 80 ट्रैफ्स किए है जिसमें 151 लोगो को गिरफ्तार किया गया ओर लगभग साढ़े पन्द्रह लाख रूपये की धनराशि जब्त की। वही 2019 में 71 ट्रफ्स किए जा चुके है। जबकि सितम्बर माह में अब तक 11 ट्रैप्स हो चुके है। जिसमें 15 व 16 सितम्बर में जोनपुर में 20 हजार रूपये रिश्वत लेते हुये ओर इसी के साथ ललितपुर सिद्वार्थनगर में भी ट्रैप्स किए है। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रचार ओर प्रसार प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रिनिक मीडिया तथा एफएम रेडियों के माध्यम से कि जाना तय किया गया है जिससे जनता को संगठन के बारे में जानकारी हा सकं तथा वह भ्रष्ट कर्मचारियों अधिकारियों की शिकायत आसानी से बिना भय के संगठन इकाई के अधिकारियों से कर सकें।

उन्होनें कहा भष्टाचार में लिप्त कर्मचारी व अधिकारी की सम्पत्ति की भी जांच उन्ही के विभाग से कराकर तत्काल कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: