बरेली : जिलाधिकारी श्री शिवाकान्त द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी ने कहा कि जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत बिथरी चैनपुर, क्यारा एवं नवाबगंज की स्थिति खराब चल रही है जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित सी.एच.सी. एवं पी.एच.सी. के डॉक्टरों को सुधार करने के दिए निर्देश

बरेली 27 फरवरी। जिलाधिकारी श्री शिवाकान्त द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी ने कहा कि जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत बिथरी चैनपुर, क्यारा एवं नवाबगंज की स्थिति खराब चल रही है। जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित सी.एच.सी. एवं पी.एच.सी. के डॉक्टरों को सुधार करने के निर्देश दिये।

उन्होंने संचारी रोग पखवाड़ा में 67 प्रतिशत डयू लिस्ट है। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए समस्त सी.एच.सी. एवं पी.एच.सी. के डॉक्टरों को शीघ्र सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनीमिया के दौरान गर्भवती महिलाओं की जो मृत्यु हुई है उस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बंधित एम.ओ.आई.सी. को सुधार करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया कि एच.आई.वी. की सिप्रल किट अभी नवाबगंज में उपलब्ध नहीं हो पाई है। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित सी.एच.सी. एवं पी.एच.सी. के डॉक्टरों को सुधार करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आशा तथा आंगनबाड़ी सी.एच.सी. व पी.एच.सी. में अनुपस्थित रहती हैं। जिस पर उन्होंने सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभी तक जिन जगहों पर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर नहीं शुरू हो पाए हैं उन्हें शीघ्र संचालित किया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री जग प्रवेश, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 हरपाल सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 के0के0 मिश्रा, जिला सूचना अधिकारी श्री योगेन्द्र प्रताप सिंह, समस्त एम0ओ0आई0सी0 सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, बरेली

गोपाल चंद्र अग्रवाल संपादक आल राइट्स मैगज़ीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: