Bareilly : भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के बुखारा कैम्प में धूमधाम से मनाया गया ITBP का 62वा स्थापना दिवस

#भारत_तिब्बत_सीमा_पुलिस_बल #बुखारा_कैम्प #ITBP_का_62वा_स्थापना_दिवस

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के बुखारा कैम्प में आईटीबीपी का 62वा स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर तृतीय वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के परेड ग्राउण्ड में भव्य परेड का आयोजन किया गया, परेड की कमान हरिगोविन्द सिंह, उप सेनानी / जीडी ने संभाली। मुख्य अतिथि अशोक सिंह बिष्ट द्वारा परेड की सलामी ली गई।

उप महानिरीक्षक द्वारा सभी पदाधिकारियों को बल के स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाऐं दी गई। साथ ही सभी को दशहरा की शुभकामनाऐं दी गई। उनके द्वारा आईटीबीपी बल की भूमिका और उपलब्धियों को बताते हुए सभी जवानों को अपनी ड्यूटी पूर्ण निष्ठा और समर्पण से निभाने के लिए प्रेरित किया।

वर्तमान में आईटीबीपी बल भारत चीन सीमा पर लदाख से अरुणाचल प्रदेश तक फैली देश की विशाल सीमा की सुरक्षा कर रही है। सीमा सुरक्षा के अलावा आईटीबीपी बल देश की आन्तरिक सुरक्षा, विशिष्ठ व अतिविशिष्ठ व्यक्तियों की सुरक्षा, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रही है।

इस बल ने मार्शल आर्ट, पर्वतारोहण, राफ्टिंग, व स्कीईंग जैसे साहसिक खेलों में भी कीर्तिमान स्थापित किये है। इस दौरान विशिष्ठ उपलब्धि हासिल करने वाले पदाधिकारियों को महानिदेशक प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये और सभी पदाधिकारियों को मिठाई वितरित की गई।

इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिकों को भी आमंत्रित किया गया। अशोक सिंह बिष्ट, सेनानी, विपिन कुमार सेनानी, तृतीय वाहिनी द्वारा सभी भूतपूर्व सैनिकों से कुशलक्षेम पूछा और सभी को उपहार भेंट किये।

गोपाल चंद्र अग्रवाल संपादक आल राइट्स न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: