बरेली: चौपला रोड पर अंडरपास की माँग

चौपला बदायूँ रोड पर रेल अंडरपास निर्माण हेतु ज्ञापन

बरेली: चौपला बदायूँ रोड रेल अंडरपास संघर्ष समिति ने क्षेत्र की गंभीर यातायात समस्याओं को देखते हुए बरेली मंडल आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा है। समिति के संयोजक और नगर निगम पार्षद राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास निर्माण की तत्काल मांग की गई है।


अंडरपास निर्माण की मांग के मुख्य कारण

संघर्ष समिति ने ज्ञापन में निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला है:

  • लगातार लगने वाला जाम: चौपला बदायूँ रोड पर फ्लाईओभर होने के बावजूद सुभाष नगर और मढ़ीनाथ क्षेत्र की बढ़ती आबादी के कारण भारी जाम की स्थिति बनी रहती है।

  • सुरक्षा का अभाव: फ्लाईओभर पर छोटे वाहन और स्कूली बच्चे सबसे अधिक असुरक्षित महसूस करते हैं, क्योंकि अन्य जिलों से आने वाले वाहनों का दबाव भी इसी मार्ग पर रहता है।

  • आबादी को राहत: अंडरपास बनने से सुभाष नगर, मढ़ीनाथ और बदायूँ रोड के गाँवों की लगभग डेढ़ लाख स्थानीय आबादी को बड़ी राहत मिलेगी।

  • बेहतर कनेक्टिविटी: यह मार्ग सिविल लाइंस और बिहारीपुर क्षेत्र से सीधा जुड़कर आवागमन को सुगम बनाएगा, जिससे व्यापार में भी वृद्धि होगी।

  • धार्मिक महत्व: बरेली ‘नाथ नगरी’ है। सुभाष नगर और मढ़ीनाथ मार्ग अलखनाथ व त्रिवटीनाथ मंदिर का मुख्य मार्ग है। सावन के दौरान यहाँ शिवभक्तों की भारी भीड़ रहती है, जहाँ फ्लाईओभर पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

  • वैकल्पिक व्यवस्था: वर्तमान में फ्लाईओभर मरम्मत हेतु 45 दिनों के लिए बंद होने वाला है। अंडरपास होने से ऐसी स्थितियों में एक मजबूत वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध रहेगा।

  • जलभराव की समस्या: सुभाष नगर पुलिया में जलभराव होने पर सारा यातायात फ्लाईओभर पर आ जाता है, जिससे स्थिति और विकराल हो जाती है।

प्रशासन से अपील

समिति ने मांग की है कि चौपला से बदायूँ रोड तक रेलवे लाइन के नीचे इज्जत नगर आई.वी.आर.आई. अंडरपास की तर्ज पर निर्माण कराया जाए। साथ ही, ‘नाथ नगरी’ के नाथ कॉरिडोर प्रस्ताव में भी इस अंडरपास को सम्मिलित करने का आग्रह किया गया है ताकि जनहित में इस समस्या का स्थाई समाधान हो सके।


      (बरेली से अमरजीत)

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,सीनियर एडिटर

 (Allrights Magazine)


बरेली: ब्लैकमेलिंग में जिम संचालक अरेस्ट!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: