बरेली: मुठभेड़ में गोवंश तस्कर राशिद अरेस्ट

बरेली में पुलिस और गोवंशीय पशु तस्कर के बीच मुठभेड़: हाफ एनकाउंटर में शातिर राशिद के पैर में लगी गोली

बरेली: उत्तर प्रदेश की बरेली पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देर रात एक बड़ी सफलता हासिल की है। नकटिया नदी के पास मिले गोवंशीय अवशेषों के मामले में वांछित चल रहे शातिर तस्कर छोटा उर्फ राशिद को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा चलाई गई जवाबी गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। आरोपी के कब्जे से अवैध असलाह, कारतूस, स्कूटी, मोबाइल फोन और पशु वध के उपकरण बरामद किए गए हैं।

नकटिया नदी के पास मिले थे गोवंशीय अवशेष; दो साथी पहले ही जा चुके हैं जेल मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि गत 23 अगस्त को नकटिया नदी के पुल के पास हाईवे किनारे झाड़ियों में प्लास्टिक के कट्टे में गोवंशीय अवशेष मिले थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के आधार पर पुलिस ने 30 अगस्त को गिरोह के दो तस्करों—पैकर इल्मास वारसी और नन्हे बाबू उर्फ अतीक खान को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया था, जबकि राशिद लगातार फरार चल रहा था।

कठपुला पुल के पास घेराबंदी, पुलिस टीम पर की थी फायरिंग बुधवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित आरोपी राशिद किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से कठपुला पुल के पास आने वाला है। पुलिस ने जब घेराबंदी की तो घबराहट में गड्ढे और फिसलन के कारण उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। खुद को घिरता देख राशिद ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से सीधे फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई (हाफ एनकाउंटर) में गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी।

पीलीभीत का रहने वाला है आरोपी, इज्जतनगर में बदल रहा था ठिकाना पूछताछ में घायल तस्कर ने अपना नाम छोटा उर्फ राशिद (मूल निवासी ग्राम मीरपुर वाहनपुर, थाना बीसलपुर, जनपद पीलीभीत) बताया। वह वर्तमान में थाना इज्जतनगर क्षेत्र के फरीदापुर चौधरी में छिपकर रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और उसके आपराधिक इतिहास को खंगालते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: