Bareilly : जिलाधिकारी कार्यालय में आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु प्रार्थना पत्र देने वाली आवेदिका का हाथों-हाथ बना आयुष्मान कार्ड

पूर्व में भी दिव्यांग पति का आयुष्मान कार्ड व अन्त्योदय राशन कार्ड भी प्रशासन द्वारा कराया गया था जारी

दम्पति ने जताया प्रशासन का आभार

बरेली, 06 मार्च। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के कार्यालय में जन सुनवाई के समय एक दिव्यांग दम्पति विवेक गौड़ व उसकी पत्नी हिमेन वर्मा, निवासी सुभाषनगर निकट तपेश्वरनाथ मंदिर, बरेली ने आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिये आज प्रार्थना पत्र दिया।

दिव्यांग दम्पति ने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को अपना प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिनेश ने तुरंत मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 विश्राम सिंह को निर्देशित कर आवेदिका हिमेन वर्मा का आयुष्मान कार्ड जारी करवा दिया गया।

ज्ञात्वय हों कि पूर्व में भी उक्त दिव्यांग दम्पति में से विवेक गौड़ का आयुष्मान कार्ड व अन्त्योदय राशन कार्ड भी प्रशासन द्वारा जारी कराया गया था। दम्पति में से एक 100 प्रतिशत दिव्यांग व एक 80 प्रतिशत दिव्यांग हैं तथा निर्धन भी हैं।

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, बरेली

गोपाल चंद्र अग्रवाल संपादक आल राइट्स न्यूज़