बरेली। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला बरेली से सामने आया है।

बरेली। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला बरेली से सामने आया है। यहां बदायूं की रहने वाली नर्स को उसके डॉक्टर प्रेमी ने मौत के घाट उतार दिया। चार दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद रविवार सुबह युवती ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब उस पर हत्या की धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी।

जानकारी के मुताबिक पवन विहार कॉलोनी निवासी और बीसलपुर चौराहे पर अनंतरूप अस्पताल का संचालक डॉ. श्रीपाल का नर्स से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार को जब इसका पता चला तो डॉक्टर ने उसे नौकरी से इस्तीफा दिलवाकर किराये के मकान में पत्नी की तरह रखने लगा। लेकिन जब युवती को पता चला कि डॉक्टर पहले से शादीशुदा है, तो उसने पत्नी से तलाक लेकर शादी करने का दबाव बनाया। यही दबाव उसकी जान का कारण बन गया।

16 सितंबर को डॉक्टर बहाने से नर्स को कार में डोहरा रोड ले गया। रास्ते में उसे ढोकला-बर्गर खिलाने के बाद दो नशे के इंजेक्शन लगा दिए। बेहोश होने पर कार से खींचकर उसे बड़ा बाइपास के पास सुनसान जगह पर ले गया।

यहां पहले लोहे के पाने से सिर पर वार किया और फिर पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे व शरीर पर तेजाब डाल दिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने युवती के नाजुक अंगों पर भी तेजाब उड़ेलकर दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं।

ग्रामीणों ने सड़क किनारे बदहाल हालत में युवती को देखा और पुलिस को सूचना दी। होश आने पर पीड़िता ने पूरी आपबीती बताई। लेकिन गंभीर चोटों और तेजाब की जलन के कारण रविवार को उसने दम तोड़ दिया।

युवती की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे पिता और परिजनों ने आरोपी को फांसी देने की मांग की। वहीं, स्थानीय नेता उदयवीर सिंह ने बताया कि डॉक्टर ने चेहरा बिगाड़ने और पहचान मिटाने के लिए तेजाब डालकर हैवानियत की हदें पार कर दी।

यह सनसनीखेज वारदात न सिर्फ प्रेम प्रसंग की खौफनाक परिणति को दिखाती है, बल्कि इसने समाज को हिला कर रख दिया है। अब देखना होगा कि इस हैवान डॉक्टर को कानून किस सख्ती से सजा दिलाता है।

बरेली से रोहिताश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: