बरेली: आंधी से गिरा 80 साल पुराना घर
रेली: पुराना शहर में 80 साल पुरानी दीवार और लिंटर गिरा; आंधी के कारण हुआ हादसा
(बरेली): बरेली के पुराना शहर स्थित नवादा शेखान इलाके में एक पुराना मकान आंधी की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना रहमत स्कूल के पास की है, जहाँ रहने वाले किशन कुमार के घर का एक हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा।
80 साल पुरानी दीवार जमींदोज
पीड़ित किशन कुमार ने बताया कि उनके घर के पास चौक में एक लगभग 80 साल पुरानी दीवार थी।
-
हादसे का समय: बीते 12 मई को सुबह करीब 11 बजे आई तेज आंधी के दौरान यह पुरानी दीवार अचानक ढह गई।
-
नुकसान: दीवार गिरने के कारण किशन कुमार के घर के आगे का हिस्सा बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मलबे के दबाव और दीवार गिरने की धमक से घर की दीवार और लिंटर टूट गए हैं।
बाल-बाल बचे लोग
गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय मलबे की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, घर के मुख्य हिस्से का लिंटर टूटने से परिवार को काफी आर्थिक नुकसान पहुंचा है और अब घर के उस हिस्से में रहने का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पुरानी इमारतें और दीवारें जर्जर होने के कारण इस तरह के हादसों का डर बना रहता है। पीड़ित परिवार ने नुकसान के आकलन और उचित मदद के लिए प्रशासन से गुहार लगाने की बात कही है।
बरेली से अमरजीत
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,सीनियर एडिटर
(Allrights Magazine)

बारादरी थाने के बाहर परिजनों का हंगामा!
