Bareilly News : 15 सौ दीपक प्रज्वलित कर लिख दिया चित्रगुप्त महाराज का नाम
चित्रगुप्त महाराज के जन्मोत्सव पर गुड्डड़ बाग में हुआ कार्यक्रम
बरेली 17 वे यम द्वितीया पूजन महोत्सव में पंद्रह सौ एक दिये रोशन कर मनाया दीपोत्सव, चित्रांशों ने ली श्री गंगा गौ बेटी पर्यावरण बचाओ देश बचाओ की शपथ ,चित्रांश एकता का बजा बिगुल,।। आखिल भारतीय चित्रांश महासभा बरेली परिवार द्वारा पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री गंगा गौ बेटी पर्यावरण बचाओ देश बचाओ को समर्पित 17 वे यम द्वितीया पूजन महोत्सव का आयोजन,बरेली गूददड़ बाबा का मंदिर, गुददड़ बाग़ में किया गया। यह आयोजन मुख्य अतिथि शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार के मुख्य आथित्य में एवं जिलाध्यक्ष राकेश सक्सेना की अध्यक्षता में और वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीश सक्सेना के संयोजन में सैकड़ों की तादात में उपस्थित चित्रांशों के मध्य किया गया। इस अवसर पर भगवान चित्रगुप्त जी का माल्यापर्ण कर,तिलक वंदन कर ,दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि डॉ. अरुण कुमार ने महोत्सव का शुभारंभ किया।तदुपरांत भगवान चित्रगुप्त जी की वंदना एवं महिमा से उपस्थित जनों को रूबरू कराया गया। इस अवसर पर महासभा परिवार के सदस्यों ने 1501 दिये रोशन कर दीपोत्सव का भी आयोजन किया । इस अवसर पर कलम दवात का पूजन किया गया।पूजन पंडित गिरीश चन्द्र मिश्रा जी ने सम्पन्न कराया। इस अवसर पर बक्ताओ ने भगवान चित्रगुप्त जी को सर्व समाज का भगवान बताते हुए कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी ही हमारे कर्मो का लेखा जोखा रखते हैं, उनके व्यक्तिगत एवं कृतित्व पर चर्चा की और युवा पीढ़ी से उनके पदचिन्हों पर चलने की अपील की साथ ही सर्व समाज से भगवान चित्रगुप्त जी की प्रतिदिन पूजा अर्चना कर जीवन सफल बनाने की अपील की इस अवसर पर चित्रांशों के साथ सर्व समाज के लोगों ने भी चित्रांश एकता का संकल्प लिया साथ ही श्री गंगा, गौ,बेटी, पर्यावरण बचाओ देश बचाओ की शपथ ली।विचार गोष्ठी के उपरांत आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।संचालन महामंत्री अनूप सक्सेना एवं कोषाध्यक्ष रिंकेश सौराखिया ने किया। अन्त में आभार जिलाध्यक्ष राकेश सक्सेना एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीश सक्सेना ने व्यक्त किया।इस अवसर पर डॉ. अरुण कुमार, राकेश सक्सेना, रजनीश सक्सेना, गोविन्द सक्सेना, ब्रजेश रायजादा(गुरु जी),अनूप सक्सेना, रिंकेश सौरखिया,मनोज सक्सेना, मोहित श्रीवास्तव, रवि जौहरी, विकास चित्रांश, दिनेश चंद्र सक्सेना, प्रवेश वर्मा,श्रीमती पूनम सक्सेना,श्रीमती प्रतिभा जौहरी, मुकेश सक्सेना, हिमांशु सक्सेना, अमित सिन्हा, रोहित सक्सेना, अमित शर्मा, सुमित सक्सेना आदि उपस्थित रहे।