बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटी योगी सरकार
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तत्परता से राहत-बचाव कार्य में जुटी योगी सरकार, पीड़ितों तक पहुँच रही राहत सामग्री
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित जिलों में पूरी मुस्तैदी और तत्परता के साथ वृहद स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चला रही है। प्राकृतिक आपदा के इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और सहायता को प्राथमिकता देते हुए शासन-प्रशासन की टीमें 24 घंटे धरातल पर काम कर रही हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के साथ ही उनके खान-पान और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
राहत शिविरों और भोजन सामग्री का सुचारू वितरण बाढ़ से प्रभावित गाँवों और निचले इलाकों में एनडीआरएफ (NDRF), एसडीआरएफ (SDRF) और पीएसी की फ्लड यूनिट्स को तैनात किया गया है। जलजमाव से घिरे इलाकों से लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित राहत शिविरों में शिफ्ट किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को सूखा राशन किट, पीने का शुद्ध पानी और पका हुआ भोजन वितरित किया जा रहा है ताकि किसी भी नागरिक को खाने-पीने की समस्या का सामना न करना पड़े।
स्वास्थ्य सेवाएं और पशु राहत पर विशेष ज़ोर बाढ़ के कारण फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें मोबाइल मेडिकल वैन के साथ सक्रिय हैं। लोगों को दवाएं, क्लोरीन की गोलियाँ और ओआरएस (ORS) के पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही, बाढ़ से प्रभावित पशुओं के लिए हरे चारे, भूसे और आवश्यक टीकाकरण का भी व्यापक प्रबंध किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं लगातार आला अधिकारियों से राहत कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ले रहे हैं।
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)

