**रुद्रपुर: घायल अभिषेक की मौत**

वेंटीलेटर पर जिंदगी से हारा अभिषेक

रुद्रपुर। छह दिन से बरेली के अस्पताल में वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे अभिषेक ने ऋषिकेश एम्स ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

दूसरी ओर, घटना के बाद रुद्रपुर में तनाव को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीसरे दिन भी भारी पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा। कोतवाली क्षेत्र पूरी तरह छावनी में तब्दील हो चुका है और प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है।

भाजपा नेता और उसके भाई पर लगा है आरोप

घटना शुक्रवार रात की है, जब गांधी कॉलोनी निवासी अभिषेक वाल्मीकि अपने दोस्त जतिन के साथ स्कूटी से काशीपुर फ्लाईओवर की ओर जा रहा था। आरोप है कि स्कार्पियो सवार सन्नी चुघ ने उनकी स्कूटी में टक्कर मारी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद उसका भाई, भाजपा मंडल महामंत्री पारस चुघ, 10-12 साथियों के साथ पहुंचा और दोनों के साथ जमकर मारपीट की।

मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी सन्नी चुघ को गिरफ्तार कर लिया है। वाल्मीकि समाज के लोगों ने सोमवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे जाम भी किया था। पुलिस प्रशासन पूरे जिले में स्थिति पर नजर बनाए हुए है।


गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: