दिल्ली से राहुल गांधी की हुंकार “वोट चोरों को सत्ता से जाना होगा, जनता के वोट पर डाका अब बर्दाश्त नहीं होगा!”

प्रकाशनार्थ
दिल्ली से राहुल गांधी की हुंकार “वोट चोरों को सत्ता से जाना होगा, जनता के वोट पर डाका अब बर्दाश्त नहीं होगा!”
लोकतंत्र की ताकत जनता है, कोई सत्ता का सिंहासन नहीं। वोट के अधिकार और संविधान की रक्षा की यह लड़ाई अब सड़क से संसद तक गूंजेगी।

राहुल गांधी के इस तेवर ने दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नया जोश भर दिया। बरेली। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा तथा मताधिकार की आवाज बुलंद करने के संकल्प के साथ दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महासंग्राम में शामिल होने के लिए युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला, महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री अजय शुक्ला, पूर्व पार्षद महेश पंडित, महानगर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री विजय मौर्य एवं महामंत्री फिरोज खान एडवोकेट, रविंद्र, शहर, रमेश चंद श्रीवास्तव, राफिया शबनम, पीरजादा, आबिद अली ,अफजाल अंसारी दिल शेर खालिद भाई मोहम्मद कासिम शाहिद भाई आदि दर्जनों कांग्रेस साथियों के साथ दिल्ली रामलीला मैदान रैली में शामिल… इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के वोट और उसके मताधिकार का सम्मान सर्वोपरि है। लोकतांत्रिक व्यवस्था की पारदर्शिता और संविधान की मूल भावना की रक्षा के लिए यह संघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि न झुकेंगे, न रुकेंगे, अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे। लोकतंत्र की आवाज बुलंद करेंगे और अपना अधिकार लेकर रहेंगे।

महेश पंडित
पूर्व पार्षद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: