मुकेश अंबानी के बेटे की प्री एंगेजमेंट पार्टी में पहुंची प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा जब से भारत आई हैं तब से सुर्खियों में हैं। पिछले शुक्रवार की रात को प्रियंका अपने दोस्त प्रसिद्ध अमेरिकी गायक व अभिनेता निक जोनास के साथ मुंबई पहुंची थीं। तब से लेकर अब तक प्रियंका और निक की तस्वीरों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई हैं।

प्रियंका और निक भारत आने के बाद मुंबई में आउटिंग पर गए। इसके बाद वे गोवा वेकेशन एंजॉय करने के लिए पहुंचे थे और बुधवार को वापिस मुंबई आ गए। अब नई खबर यह है कि हाल ही में निक और प्रियंका को जुहू स्थित प्रियंका चोपड़ा के घर पर स्पॉट किया गया।

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर मुकेश और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश की प्री एंगेजमेंट पार्टी की है जो हाल ही में बुधवार रात को हुई। इस तस्वीर में प्रियंका के साथ आकाश और उनकी होने वाली पत्नी श्लोका को देखा जा सकता है।

प्रियंका ने आकाश और श्लोका की प्री एंगेजमेंट पार्टी अटेंड की। इस बारे में खुद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। लेकिन इस बात को लेकर अभी भी क्लेरिटी नहीं है कि क्या इस पार्टी में निक भी पहुंचे थे।

मुकेश और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी 30 जून को श्लोका मेहता से होने जा रही है। इसलिए इस शादी से जुड़े कई कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। बात करें फिल्मों की तो प्रियंका फिल्म भारत से बॉलीवुड में कमबैक करेंगी।

इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान भी होंगे। प्रियंका का अमेरिकी टीवी शो ख़त्म हो चुका है और अब वो दो साल बाद अपनी पहली फिल्म भारत की तैयारी शुरू करेंगी। अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में दिशा पटानी भी नज़र आएंगी।

Image Source : Google

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: