भारत लौटी प्रियंका चोपड़ा, पांच मिनट के डांस के लिए

priyanka-52000

परदेस में लोकप्रियता के झंडे बुलंद कर रही प्रियंका चोपड़ा भारत लौटीं हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर उनका दिलकश अंदाज़ दिखा। जाहीर है वो इंडिया और अपने घर को जरूर मिस कर रही होंगी लेकिन उनके भारत आने के पीछे एक ख़ास कारण भी है।

इस दौरान प्रियंका नीले रंग की जींस, ग्रे रंग के बूट्स, गुलाबी टॉप में बेहद प्यारी लग रही थी. साथ ही गोगल्स और खुले बालों में जैसे प्रियंका से नजरें हटाना मुश्किल सा हो रहा था। साथ ही एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने फैंस का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

ऐसे में प्रियंका चोपड़ा को अवार्ड शो में परफॉर्म करते देखना फैंस के लिए तोहफे से कम नहीं होगा। बताया जा रहा है कि ये अवार्ड शो 19 दिसंबर को होने वाला है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि शो में शाहिद कपूर और जैकलीन भी जबरदस्त धमाल करते नजर आने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक प्रियंका ने अवॉर्ड शो के परफॉर्मेंस के लिए एक मिनट का करीब एक करोड़ रुपया डिमांड किया है। वैसे इस बात की आयोजकों ने पुष्टि नहीं की है। उनकी इस परफॉर्मेंस के लिए जबरदस्त तैयारी की जा रही है। प्रियंका लम्बे समय के बाद इंडिया में स्टेज पर परफॉर्म करेंगी। इससे पहले वो गिल्ड अवार्ड्स में हिट सॉन्गस पर डांस कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: