*गो त्रिरात्र पर हुआ कान्हा उपवन में पूजन एवं यज्ञ*

नदोसी स्थिति नगर निगम की कान्हा
उपवन गोशाला में यथार्थ गीता दिव्य ज्ञान ट्रस्ट के तत्वावधान में गौ त्रिरात्र के अवसर पर गऊ माता का पूजन एवं विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया ,
नगर निगम में पार्षद यज्ञ पुरोहित ज्योतिष एवं वास्तुविद पंडित हरिओम गौतम ने यज्ञ का संचालन करते हुए कहा कि गौ त्रिरात्र व्रत भाद्र पद शुक्ल पक्ष की एकादशी से शुरू होकर त्रियोदशी अर्थात तीन दिनों तक गऊ रक्षार्थ हेतु चलने वाला अनुष्ठान है ,त्रियोदशी के दिन अनुष्ठान समाप्ति पर यज्ञ किया जाता है

इसी परिपेक्ष में नगर निगम के सहयोग से गो कल्याणार्थ यह यज्ञ रखा गया था ,
विद्या भारती के पूर्व प्रधानाचार्य तुलसी राम शर्मा ने कहा कुछ दिन पहले यहां कुछ अप्रिय घटनाएं सुनी गई , नकारात्मकता फैलती गई , जिसे दूर करने का सर्वोत्तम उपाय सनातन धर्म में यज्ञ है ,समय और परिस्थित को भांपते हुए पंडित हरिओम गौतम का यज्ञ अनुष्ठान का यह प्रयास सराहनीय है , वैसे गौतम जी ने लोक कल्याण के लिये समय समय पर हजारों यज्ञ किए हैं

आज के यज्ञ के यजमान उपसभा पति श्री मती पूनम राठौर ,चंद्रपाल राठौर ,गौतम ब्राह्मण महासभा बरेली के अध्यक्ष योगेश कुमार गौतम उर्फ पम्मी गौतम रहे ,
इस अवसर पर मोहित गुप्ता , नगर निगम के पार्षद मुकेश सिंघल ,श्री मती अंजुल गंगवार , ,यथार्थ गीता दिव्य ज्ञान ट्रस्ट के पदाधिकारी मोहित गुप्ता , जीत बहादुर , रमेश मौर्य , डा.रामेश गौतम,सुरेंद्र अग्रवाल लाला , ए पी सिंह, पंकज मित्तल ,विजेंद्र गौतम , पशुधन अधिकारी डा .हरपाल सिंह , अमित मौर्य , रवि गौतम ,मुकेश पाल आदि मौजूद रहे ,
यज्ञ के मुख्य यजमान गौतम ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष योगेश कुमार गौतम उर्फ पम्मी गौतम
