‘व्हाट वुमन वांट’: शो में मीरा संग दिखीं करीना कपूर
करीना कपूर खान के लेटेस्ट शो ‘व्हाट वुमन वांट’ की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत बेबो के साथ नजर आ रही हैं. इस फोटो के सामने आने के बाद से ऑनलाइन इसकी काफी चर्चा हो रही है. मीरा और करीना को एक साथ देखकर नेटिजन्स मजेदार रिएक्शन्स दे रहे हैं.

