शादी से पहले घर मे पड़ा मातम, अवैध संबंधो के चलते युवक ने की खुदकशी

बरेली।  शादी होने से पहले एक युवक ने बरामदे में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के परिजनों का कहना है
कि एक पड़ोसन से युवक के अवैध संबंध थे। जिस वजह से वह शादी नहीं करना चाहता था। यही कारण है कि उसने आत्महत्या कर ली फिर  परिजनों ने मामले की सूचना  पुलिस को दी।
पुलिस ने युवक के शव को  कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद पुलिस ने पड़ोसन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दरअसल सुभाषनगर के गुआला वाली गली निवासी रामदास ने बताया कि वह डेयरी संचालक है।उनका बेटा मनोज (22) प्राइवेट काम करता था। बताया कि उसके घर के सामने एक महिला रहती है। महिला का पति रेलवे जंक्शन पर वेंडर है।  एक साल से मनोज और उस महिला के अवैध सम्बंध थे। जिस कारण वश
 मनोज शादी नहीं करना चाहता था।   आरोप है कि महिला आए-दिन मनोज से मोटी रकम वसूल करती थी।
 ऐसे में मनोज घर से पैसा चोरी कर उस महिला की पूर्ति करता था।  महीना भर पहले महिला के पति ने दोनों को अपने ही घर में आपत्तिजनक हालत मे पकड़ लिया था।
 जिसके बाद से दोनों के अवैध संबंधों का किस्सा सबके सामने उजागर हो गया था। फिर महिला के पति ने मनोज को हिदायत दी थी वह उसकी पत्नी से दूर रहे। मृतक के पिता ने बताया कि पांच मई को मनोज की बारात फतेहगंज पश्चिमी जानी थी। लेकिन महिला उसकी शादी में काफी अड़चने ड़ाल रही थी। जिससे की मनोज की शादी टूट जाए। मृतक चाचा भगवानदास ने बताया रविवार को महिला अपनी छत से मनोज को घर आने का इशारा कर रही थी। जब तक वह मनोज को रोक पाते वह महिला के घर में दाखिल हो गया। जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई, फिर मनोज ने अपने घर में आकर बरामदे में लगे कुंडे में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। जब परिजनों ने मनोज को फंदे से लटकता देखा तो उनकी चीख निकल पड़ी। आनन-फानन परिजनों ने मनोज को निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। फिर लोगों ने मामले को सूचना सुभाषनगर पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर मुआयाना किया। उसके बाद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया है। इस मामले इंस्पेक्टर सुभाषनगर ने बताया पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी। हालांकि मृतक के परिजनों ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: