विरूष्का का पहला वेडिंग रिसेप्शन आज, पीएम मोदी को भी किया इनवाइट….
विरूष्का का पहला वेडिंग रिसेप्शन आज, पीएम मोदी को भी किया इनवाइट….
11 दिसंबर को कपल ने इटली में शादी की थी। इसके बाद विराट-अनुष्का हनीमून के लिए गए थे। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का पहला वेडिंग रिसेप्शन आज शाम दिल्ली में होगा। यह रिसेप्शन दिल्ली के ताज डिप्लोमैटिक एन्क्लेव के द दरबार हॉल में होगा। मुगल काल के इस होटल के अंदर खूबसूरत आर्टवर्क किया गया है। होटल में 292 लग्जरी रूम हैं। इस हॉल में 1000 से ज्यादा गेस्ट्स आ सकते हैं। कार्ड के अनुसार रिसेप्शन 8.30 बजे शुरू होगा।
बता दें कि कपल ने दिल्ली रिसेप्शन में यहां के खास मेहमानों, रिश्तेदारों और क्लोज फ्रेंड्स को ही इनवाइट किया है। दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में होगा। यहां क्रिकेट और बॉलीवुड वर्ल्ड की तमाम हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है।
ताज होटल के अलग-अलग हॉल में अलग फूड की व्यवस्था है। जहां विराट-अनुष्का की रिसेप्शन पार्टी होगी वहां का खाना पूरी तरह से नॉर्थ इंडियन है।
आज शाम परोसे जाने वाले व्यंजन में पंजाबी खाना खास रहेगा। गौरतलब है कि विराट पंजाबी हैं और खाने के जबरदस्त शौकीन भी।
विराट कोहली ने इस रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इनवाइट किया है। 19 दिसंबर को इंडिया लौटने के बाद बुधवार को विराट वाइफ अनुष्का के साथ पीएम से मिलने पहुंचे थे। दोनों ने उन्हें अपने रिसेप्शन का इनविटेशन दिया है। इस दौरान विराट के साथ उनके बड़े भाई विकास कोहली भी मौजूद थे।
मुंबई रिसेप्शन के बाद अनुष्का शर्मा विराट के साथ साउथ अफ्रीका भी जाएंगी। यहां टीम इंडिया को टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है। विराट करीब 2 महीने तक साउथ अफ्रीका में रहेंगे, जबकि अनुष्का न्यू ईयर के बाद लौट आएंगी।