वैक्सीन खरीद घोटाला मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
कोरोना वैक्सीन खरीद में 32 हजार करोड़ के कथित घोटाले का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
नई दिल्ली: देश में कोरोना महामारी के दौरान बड़े पैमाने पर की गई वैक्सीन (Vaccine) खरीद से जुड़ा विवाद अब देश की सबसे बड़ी अदालत, सुप्रीम कोर्ट तक पहुँच गया है। वैक्सीन खरीद प्रक्रिया में लगभग 32 हजार करोड़ रुपये के कथित घोटाले और वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है, जिससे प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।
पारदर्शिता और उच्चस्तरीय जांच की मांग याचिका में आरोप लगाया गया है कि महामारी के दौर में आपातकालीन खरीद प्रक्रियाओं का अनुचित लाभ उठाया गया और वैक्सीन आपूर्ति के ठेकों व दरों के निर्धारण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई। सुप्रीम कोर्ट से मांग की गई है कि इस पूरे मामले की किसी निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच एजेंसी द्वारा गहराई से पड़ताल कराई जाए, ताकि सार्वजनिक धन के उपयोग में हुई कथित अनियमितताओं का सच सामने आ सके।
सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर टिकीं निगाहें वैक्सीन खरीद जैसे संवेदनशील और जनकल्याण से जुड़े मामले में इतने बड़े वित्तीय घोटाले के आरोपों ने एक बार फिर महामारी के समय हुए प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब हर किसी की निगाहें सुप्रीम कोर्ट की आने वाली सुनवाई और इस पर अदालत के रुख पर टिकी हुई हैं कि क्या अदालत इस मामले में किसी स्वतंत्र जांच आयोग या एजेंसी को जांच का जिम्मा सौंपती है या नहीं।
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)

- बदायूं घटना पर DIG अजय साहनी की सख्त बैठक!
https://wp.me/p9lpiM-OB1मजदूरों के लिए नई मुआवज़ा नीति जल्द
