राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्नेहााने किया वृक्षारोपण किया
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्नेहा स्वयं सहायता समूह द्वारा वृक्षारोपण किया गया
बरेली : राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्नेहा स्वयं सहायता समूह संजय नगर बरेली डूडा बरेली द्वारा संचालित ने विश्व पर्यावरण दिवस पर समूह की अध्यक्ष अर्चना सिंह के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने अपने अपने घरों पर वृक्ष लगाएं और संदेश दिया कि जीवन में वृक्ष कितने महत्वपूर्ण हैं अगर हमें अपने घर के आस-पास का वातावरण अच्छा और स्वस्थ रखना है।
वृक्ष अवश्य लगाना है इसी मकसद को लेकर समूह की महिलाओं ने अपने अपने घरों पर वृक्ष लगाएं और उनकी देखभाल करने का वचन लिया कि इनको हम अपने परिवार के सदस्य के रूप में देखभाल करें समूह के अध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा हम सबको जिम्मेदारी के साथ इन पेड़ों की देखभाल करनी है, इन्हें नियमित पानी भी देना है।
वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ और अपने घर के आस-पास का वातावरण स्वच्छ रखो समूह में मुख्य रूप से अध्यक्ष- अर्चना सिंह ,सचिव -लक्ष्मी देवी कोषाध्यक्ष -संदली सिंह, पूनम गंगवार, सारिका, रीता श्रीवास्तव ,काजल कश्यप, सुनीता ,ललिता देवी, पूनम ने अपने अपने घरों पर वृक्ष लगाएं।