कपड़ा, मास्क और राशन का वितरण कर रही है एक गूंज संस्था

बरेली : एक गूंज सेवा समिति उत्तर प्रदेश द्वारा गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों की संस्था द्वारा हर रविवार को कपड़ा वितरण मिशन चलाकर निरंतर मदद की जा रही है एक गूंज सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष बंटी ठाकुर ने कहा की संस्था का उद्देश्य है कि जरूरतमंद लोगों की निरंतर मदद की जा सके और इसी प्रयास से संस्था के पदाधिकारी हर रविवार को कपड़ा वितरण अभियान चलाते हैं।

इसी क्रम में रविवार को सिटी स्टेशन रोड, चौपला रोड और सिविल लाइंस हनुमान मंदिर के पास जरूरतमंद लोगों को कपड़े और मास्क, बिस्कुट का वितरण किया गया।

संस्था के पदाधिकारी निरंतर ये प्रयास भी रखते हैं की सरकार की योजनाओं को उन्हें बताएं और जिसका उन्हें लाभ मिले वैक्सीन लगवाने के लिए भी संस्था निरंतर प्रयासरत रहती है लोगों को जागरूक करती है की वैक्सीन लगवाना कितना महत्वपूर्ण है और बिना मास्क के बाहर ना निकले स्वच्छता का ध्यान रखें आसपास गंदगी ना फैलाएं और ना ही फैलाने दें बार बार साबुन से हाथ धोना चाहिए।

कपड़ा वितरण अभियान में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष बंटी ठाकुर, अर्चना सिंह,गीता दोहरे,मुनीश गुप्ता, पारस सिंह, आलोक, प्रमोद कुमार, सरवन कुमार गुप्ता, धीरज कुमार, सोनू अरोड़ा एवं समस्त सदस्यगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: