UPSTF : रू0 1,00,000/- का पुरस्कार घोषित अभियुक्त विनोद कुमार उपाध्याय साहसिक मुठभेड़ में घायल, इलाज के दौरान चिकित्सकों ने किया मृत घोषित।

स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश, लखनऊ।प्रेस नोट संख्याः 04, दिनांक 05-01-2024

सुपारी लेकर हत्या, लूट एवं प्रतिष्ठित व्यवसायियों से रंगदारी वसूलने वाला कुख्यात अपराधी एवं थाना गुलरिहा, गोरखपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 428/2023 धारा-147/386/427/ 504/506 भादवि में वांछित रू0 1,00,000/- का पुरस्कार घोषित अभियुक्त विनोद कुमार उपाध्याय साहसिक मुठभेड़ में घायल, इलाज के दौरान चिकित्सकों ने किया मृत घोषित।

दिनांक 05-01-2024 को एस0टी0एफ0 उ0प्र0 के साथ हुई साहसिक मुठभेड़ में सुपारी लेकर हत्या, लूट एवं प्रतिष्ठित व्यवसायियों से रंगदारी वसूलने वाला कुख्यात अपराधी एवं थाना गुलरिहा, गोरखपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0-428/2023 धारा 147/386/427/504/506 भादवि में वांछित रूपये 1,00,000/- का पुरस्कार घोषित अभियुक्त विनोद कुमार उपाध्याय घायल, जिसे इलाज के दौरान चिकित्सकों ने किया मृत घोषित।

मृतक अभियुक्त का विवरणः-विनोद कुमार उपाध्याय पुत्र रामकुमार उपाध्याय नि0 उपाध्याय का पुरवा पोस्ट भुईया, थाना-महराजगंज, जनपद अयोध्या, हालपता रेल बिहार कालोनी शाहपुर धर्मषाला बाजार, थाना गोरखनाथ, जनपद गोरखपुर।

घटना स्थल से बरामदगीः- 1- 01 अदद पिस्टल 7.62 एम0एम0 मय मैगजीन। 2- 01 अदद स्टेनगन 09 एम0एम0 मय मैगजीन।
3- 03 अदद जिन्दा कारतूस 7.62 एमएम। 4- 04 अदद खोखा कारतूस 7.62 एमएम मौके पर 5- 01 अदद खोखा कारतूस 09 एम0एम0 मौके पर 5- 01 अदद स्विफ्ट डिजायर कार बिना रजिस्ट्रेषन।

घटना का दिनांक/समय/स्थानः-दिनांक 05-10-20234 समय लगभग 03.30 बजे, थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत हनुमानगंज अर्धनिर्मित बाईपास रेलवे क्रासिंग के पास, जनपद सुलतानपुर।

स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश को विगत काफी दिनों से वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होने की सूचना प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में एस0टी0एफ0 की विभिन्न इकाईयों/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में श्री दीपक कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ, लखनऊ के पर्यवेक्षण मे एसटीएफ मुख्यालय की टीम द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।

अभिसूचना संकलन के दौरान ज्ञात हुआ कि विनोद कुमार उपाध्याय एक कुख्यात बदमाश है। इसका आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने का अपना एक गिरोह है।

जिनका जनपद गोरखपुर, बस्ती, संतकबीरनगर व आस-पास के जनपदों में हत्या, लूट, अवैध कब्जा, व्यापारियों व अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों से रंगदारी मांगना तथा रंगदारी का पैसा न मिलने पर उनकी हत्या कर लोगों में भय व्याप्त करता है।

इसने वर्ष 2001 में थाना गोरखनाथ में राजू पुत्र नबीउल्लाह निवासी जटेपुर, दक्षिणी धर्मशाला, थाना गोरखनाथ, जनपद गोरखपुर की हत्या, वर्ष 2005 में जनपद संतकबीर नगर थाना बखिरा में जीत नारायण मिश्रा पुत्र बद्री नारायण मिश्रा निवासी भैरहवां, नेपाल की हत्या, वर्ष 2007 में हजरतगंज लखनऊ में मो0 अफजल उर्फ फैजी पुत्र मो0 जमील निवासी नरसिंहपुर, थाना तिवारीपुर, जनपद गोरखपुर की हत्या, वर्ष 2014 मे थाना कैण्ट गोरखपुर में लाल बहादुर यादव पुत्र राम धनेश यादव निवासी चैरिया थाना बेलीपार, गोरखपुर की हत्या कर चुका है।

इसके विरूद्ध हत्या के प्रयास, रंगदारी व अवैध कब्जे के कई अभियोग पंजीकृत हैं। इसके गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन गोरखपुर द्वारा रू0 1,00,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था एवं हाल में ही इसके द्वारा आपराधिक गतिविधियों से अर्जित की गयी कई संपत्तियों की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जिला प्रशासन द्वारा की गयी है।

अभिसूचना संकलन के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि विनोद उपाध्याय जिन व्यवसायियों से रंगदारी मांग रहा था रंगदारी के पैसे न मिलने पर कभी भी उन पर जानलेवा हमला कर सकता है।

साथ ही यह भी ज्ञात हुआ कि विनोद अपनी उपस्थिति छिपाने के लिए कार से उ0प्र0 के विभिन्न जनपदों एवं अन्य प्रान्तों में घूमता रहता है। सम्भावित स्थानों पर एस0टी0एफ0 टीम द्वारा दबिष दी गयी परन्तु पुलिस टीम पहुंचने से पहले ही फरार हो जाता था।

दिनांक 04/05-01-2024 को श्री दीपक कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ के नेतृत्व में निरीक्षक हेमन्त भूषण सिंह, उ0नि0 तेज बहादुर सिंह, उ0नि0 हरीश सिंह चैहान, मु0आ0 कृष्णकांत शुक्ला, मु0आ0 विनोद यादव, मु0आ0 सुनील यादव, मु0आ0 सरताज अहमद, मु0आ0 पवन सिंह बिसेन, मु0आ0 आलोक रंजन, मु0आ0 कमाण्डो रामकेश यादव, आ0 कमाण्डो रवि चालक भोला यादव, की टीम अभिसूचना संकलन के क्रम में जनपद सुलतानपुर में मौजूद थी।

इस दौरान मुखबिर द्वारा बताया गया कि विनोद उपाध्याय थाना क्षेत्र कोतवाली देहात अन्तर्गत किसी से मिलने आने वाला है। इस सूचना पर एसटीएफ टीम द्वारा स्थानीय पुलिस को अवगत कराते हुए मुखबिर द्वारा बताये हुए स्थान पर पहुंच कर अभियुक्त विनोद का इन्तजार करने लगे। मुखबिर ने लगभग 03.20 बजे प्रातः लखनऊ की ओर से आती हुई स्विफ्ट डिजायर कार की तरफ इशारा करके बताया कि यही स्विफ्ट कार विनोद उपाध्याय की है।

इस पर एसटीएफ टीम द्वारा उक्त स्विफ्ट डिजायर कार को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन कार सवार गाडी न रोकते हुए अर्द्धनिर्मित बाईपास पर भागने लगा। तत्पष्चात एसटीएफ टीम द्वारा उसका पिछा किया जाने लगा। लगभग 2-3 किमी आगे जाकर सर्विस लेन के अर्द्धनिर्मित सीमेण्ट के पत्थर से अनियंत्रित होकर टकरा गयी।

कार सवार तेजी से अपने कार का दरवाजा खोलकर भागकर पास में पडे मिट्टी के टीले का सहारा लेकर एसटीएफ टीम पर हथियार निकाल कर फायर करने लगा। जिस पर प्रतिक्रिया करते हुए नियंत्रित फायरिंग की गयी तो बदमाश एसटीएफ पार्टी को निशाना बनाते हुए जान से मारने की नियत से फायरिंग करता रहा, जिसके जबाब में एसटीएफ टीम द्वारा साहस, संयम एवं व्यवसायिक दक्षता का परिचय देते हुए आत्मरक्षार्थ संतुलित एवं नियंत्रित फायरिंग की गई, जिससे वह गोली लगने के कारण घायल हो गया।

घायल बदमाश को तत्काल जीवन रक्षा हेतु सरकारी अस्पताल सुलतानपुर ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। मृतक बदमाश की पहचान विनोद उपाध्याय पुत्र स्व0 राम कुमार उपाध्याय जनपद फैजाबाद उपरोक्त के रूप में हुई, घटना स्थल से उपरोक्त बरामदगी भी हुई।

विनोद उपाध्याय पुुत्र रामकुमार उपाध्याय निवासी उपरोक्त आपराधिक गतिविधियाँः-
1- वर्ष 2001 में अपने साथियों के साथ मिल कर राजू पुत्र नबीउल्ला नि0 जटेपुर दक्षिणी धर्मषाला थाना गोरखनाथ की हत्या कर दी गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना गोरखनाथ, गोरखपुर में मु0अ0सं0 573/2001 धारा-147, 148, 149, 336, 302, 421, 422, 423, 504, 506 भा0द0वि0 पंजीकृत हुआ था।
2- वर्ष-2005 में साथियों के साथ मिलकर जीतनरायण मिश्र पुत्र बद्रीनरायण मिश्र नि0 भैरहवा नेपाल की दिनांक 07-08-2005 को गोली मारकर हत्या कर दिया था, जिसके सम्बन्ध में थाना बखिरा, संतकबीरनगर में मु0अ0सं0 796/2005 धारा-307,302,120बी भा0द0वि0 पंजीकृत हुआ था।
3- वर्ष-2007 में साथियों के साथ मिलकर मोहम्मद अफजल उर्फ फैजी पुत्र मोहम्मद जमील नि0 भरसिंहपुर थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर की हत्या कर दिया था, जिस सम्बन्ध में थाना हजरतगंज, लखनऊ में मु0अ0सं0 143/2007 धारा-147, 148, 149, 307, 302 भा0द0वि0 पंजीकृत हुआ था।
4- वर्ष-2014 में साथियों के साथ मिलकर लाल बहादूर यादव पुत्र रामधनेष यादव नि0 चैरिया बेलीपार गोरखपुर की गोली मारकर हत्या कर दिया था, जिसके सम्बन्ध में थाना कैण्ट, गोरखपुर में मु0अ0सं0 399/2014 धारा 302 भा0द0वि0 पंजीकृत हुआ था।
विनोद उपाध्याय पुुत्र रामकुमार उपाध्याय निवासी उपरोक्त का आपराधिक इतिहासः-

क्र0
सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1 43/99 323, 325, 504, 506 भा0द0वि0 गोरखनाथ गोरखपुर
2 573/2001 147,148,149,336,302,421,422,423,504,506 भा0द0वि0 गोरखनाथ गोरखपुर
3 597/2001 506 भा0द0वि0 गोरखनाथ गोरखपुर
4 306/2003 3/4 गुण्डा अधिनियम गोरखनाथ गोरखपुर
5 1863/2008 307 भा0द0वि0 शाहपुर गोरखपुर
6 759/2004 323,504,506 भा0द0वि0 शाहपुर गोरखपुर
7 796/2005 307,302 भा0द0वि0 बखिरा संतकबीरनगर
8 828/2005 3(1)यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट बखिरा संतकबीरनगर
9 202/2009 147,148,149,447,448,454,427,380 भा0द0वि0 कैण्ट गोरखपुर
10 143/2007 147,148,149,307,302 भा0द0वि0 हजरतगंज लखनऊ
11 745/2010 147,323,504,506, भा0द0वि0 व 7 सी0एलए एक्ट शाहपुर गोरखपुर
12 746/2010 147,307,225,332,504,506 भा0द0वि0 व 7 सी0एलए एक्ट शाहपुर गोरखपुर
13 762/2010 3(1)यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट शाहपुर गोरखपुर
14 777/2013 307,147,148,149,504,506 भा0द0वि0 कैण्ट गोरखपुर
15 399/2014 302 भा0द0वि0 कैण्ट गोरखपुर
16 638/2014 307,34 भा0द0वि0 कैण्ट गोरखपुर
17 639/2014 3/25 आम्र्स एक्ट कैण्ट गोरखपुर
18 798/2014 3(1)यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट कैण्ट गोरखपुर
19 814/2017 194,120बी,419,420,465,218 भा0द0वि0 कैण्ट गोरखपुर
20 822/2017 341,506,507 भा0द0वि0 कैण्ट गोरखपुर
21 861/2017 341,506,507 भा0द0वि0 कैण्ट गोरखपुर
22 122/2019 147,504,506,384 भा0द0वि0 शाहपुर गोरखपुर
23 131/2020 384 भा0द0वि0 कोतवाली गोरखपुर
24 504/2020 3(1)यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट कोतवाली गोरखपुर
25 निल/2020 3/4 गुण्डा एक्ट शाहपुर गोरखपुर
26 578/2006 147,148,149,307,323,352 भा0द0वि0 कोतवाली गोरखपुर
27 409/2003 323,504,506 भा0द0वि0 कैण्ट गोरखपुर
28 112/2004 323,324,504,506 भा0द0वि0 गोरखनाथ गोरखपुर
29 669/2021 323,504,506 भा0द0वि0 गुलरिहा गोरखपुर
30 428/2023 147,386,427,504,506 भा0द0वि0 गुलरिहा गोरखपुर
31 474/2023 147,386,427,504,506 भा0द0वि0 गुलरिहा गोरखपुर
32 17/2005 323,504,506 भा0द0वि0 पुरानीबस्ती बस्ती
33 708/2023 419,420,467,468,471,120बी भा0द0वि0 गुलरिहा गोरखपुर
34 709/2023 419,420,467,468,471,147,148,352,406,120बी भा0द0वि0 गुलरिहा गोरखपुर
35 711/2023 419,420,467,468,471,120बी भा0द0वि0 गुलरिहा गोरखपुर
36 208/2023 147,386,447,506,34 भा0द0वि0 एम्स गोरखपुर
37 489/2023 342,386,471 भा0द0वि0 रामगढ़ताल गोरखपुर
38 394/2023 419,420,467,468,471,342,506 भा0द0वि0 शाहपुर गोरखपुर
39 2020/2009 147,148,149,447,448,454,427,380 भा0द0वि0 कैण्ट गोरखपुर
40 21/2009 420,467,468,120बी भा0द0वि0 कैण्ट गोरखपुर
41 150/2019 147,148,387,467,468,471,504,506 भा0द0वि0 कोतवाली गोरखपुर
42 115/2015 332,353,394,506,120बी,411 भा0द0वि0 शाहपुर गोरखपुर
43 569/2014 392,342,120बी भा0द0वि0 शाहपुर गोरखपुर
44 465/2019 323,380,427,457,506 भा0द0वि0 विभूतिखण्ड लखनऊ
45 160/2014 147,148,342,352 भा0द0वि0 गोमतीनगर लखनऊ

उक्त पुलिस मुठभेड़ के सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात, जनपद सुलतानपुर पर मु0अ0सं0 05/2024 धारा 307 भादवि व 3/7/25/27 आम्र्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कराया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

गोपाल चंद्र अग्रवाल संपादक आल राइट्स न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: