पंजाब आज नशे के गंभीर संकट से गुजर रहा है

सत श्री अकाल!

पंजाब आज नशे के गंभीर संकट से गुजर रहा है। नशे ने कई परिवार उजाड़ दिए हैं, कई नौजवानों की जिंदगी तबाह और बर्बाद कर दी है। पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार इस समस्या के समाधान में बुरी तरह विफल हुई है। इसलिए अब समय आ गया है कि पंजाब की जनता नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़े।

इसी उद्देश्य से 18 सितंबर से 30 सितंबर तक भारतीय जनता पार्टी ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ लेकर आपके बीच आ रही है। इसी यात्रा के दौरान 21 सितंबर को मैं तख्त श्री दमदमा साहिब, तलवंडी साबो में आपके बीच रहूँगा।

पंजाब के बहनों-भाइयों, बुजुर्गों, बेटे-बेटियों, नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए इस यात्रा के साथ जुड़िए। नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़िए, ताकि पंजाब को नशा मुक्त किया जा सके।

जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल!
वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: