UP STF एक्शन: आगरा से जालसाज गिरफ्तार
1. यूपी पुलिस भर्ती: ठगी करने वाला गिरफ्तार ⚖️
न्यूज़: उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा-2025 के नाम पर परीक्षार्थियों से ठगी करने वाले एक व्यक्ति को आगरा से गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आयुष बघेल के रूप में हुई है, जो आगरा की इंजीनियर्स कॉलोनी का निवासी है । एसटीएफ ने उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसका इस्तेमाल वह ठगी के लिए करता था ।

2. टेलीग्राम पर ‘पेपर लीक’ का फैलाया जाल 📱
न्यूज़: जांच में सामने आया कि आरोपी टेलीग्राम पर ‘UP SI UP POLICE-2026’ और ‘RESULT PANEL PVT TM’ जैसे चैनलों के माध्यम से फर्जी मैसेज वायरल करता था । वह पीडीएफ एडिटर का उपयोग करके किसी भी पुराने पेपर के पहले पेज को एडिट करता था, ताकि परीक्षार्थियों को पेपर असली लगे । इसके बाद प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने के नाम पर वह यूपीआई (UPI) और बार कोड के जरिए परीक्षार्थियों से लाखों रुपये वसूलता था ।
3. अमेजन कूपन के जरिए पैसों की हेराफेरी 💸
:न्यूज़: ठगी के पैसों को छिपाने के लिए आरोपी बहुत ही शातिर तरीका अपनाता था। वह दूसरों के बैंक खातों का उपयोग करता था और अपना हिस्सा उन खाताधारकों से 2000 रुपये के अमेजन कूपन कोड के रूप में प्राप्त करता था । आरोपी के खिलाफ लखनऊ के हुसैनगंज थाने में बीएनएस (BNS), आईटी एक्ट और उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अध्यादेश 2024 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है । एसटीएफ अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है ।
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

