UP STF: चीनी नागरिक सहित 3 गिरफ्तार

UP STF का बड़ा एक्शन: नोएडा से चीनी नागरिक समेत 3 गिरफ्तार, फर्जी शैल कंपनियों और हवाला के बड़े खेल का पर्दाफाश

विशेष अपराध एवं साइबर ब्यूरो: नोएडा (गौतमबुद्धनगर)

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) की नोएडा फील्ड इकाई ने भारत में अवैध रूप से रहकर दर्जनों फर्जी (Shell) कंपनियां बनाने और करोड़ों रुपये का हवाला कारोबार चलाने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने सेक्टर-93 स्थित पूर्वांचल सिटी से मुख्य अभियुक्त चीनी नागरिक और उसके दो भारतीय सहयोगियों को गिरफ्तार किया है

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  1. लियाओ लोंगहुई (Liao Longhui): चीनी नागरिक (उम्र लगभग 38 वर्ष), निवासी- जियांग्शी, चीन (हाल पता: पूर्वांचल सिटी, सेक्टर-93, नोएडा)

  2. संजीव कुमार: पुत्र ईश्वरी प्रसाद, निवासी- प्रतीक ग्रैंड सिटी, सिद्धार्थ बिहार, गाजियाबाद (पेशा: चार्टर्ड अकाउंटेंट – CA)

  3. कौशलेंद्र: पुत्र रमेश चंद्र यादव, निवासी- ग्राम गोकुलपुर, थाना सराय शीश, जनपद औरैया

क्या-क्या हुआ बरामद?

  • फर्जी दस्तावेज: चीनी नागरिक का फोटो लगा हुआ नागालैंड (कोहिमा) के पते का फर्जी आधार कार्ड (नाम: Samuel Lotha)

  • इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण: 05 लैपटॉप, 09 मोबाइल फोन, 01 टैब

  • बैंक कागजात व चेक: विभिन्न बैंकों की 11 पासबुक/चेकबुक और ₹4,72,69,027 (चार करोड़ बहत्तर लाख से अधिक) के चेक

  • अन्य: 02 चीनी पासपोर्ट, 01 चीनी आईडी, 02 पैन कार्ड, 10 कंपनियों की मुहरें, शेयर व इनकॉरपोरेशन डॉक्यूमेंट्स और ₹15,400 भारतीय करेंसी

कैसे चलता था फर्जीवाड़ा और हवाला का पूरा खेल?

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लियाओ लोंगहुई वर्ष 2018 में भारत आया था और 2020 में उसका भारतीय वीजा समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद वह अवैध रूप से भारत में छिपकर रह रहा था

  • अंडर-इनवॉइसिंग और हवाला: चीनी नागरिक अपने ससुर और साले द्वारा शुरू की गई कंपनी ‘YTL Manufacturing Pvt. Ltd.’ संचालित करता था। वह चीन से महंगे दामों पर कच्चा माल मंगाता और फिर तैयार माल को दिल्ली के करोल बाग और नेहरू प्लेस जैसे बाजारों में अंडर-इनवॉइसिंग (कम दाम दिखाकर) के जरिए बेचता था। बाकी रकम हवाला के जरिए चीन भेजी और मंगाई जाती थी

  • कर्मचारियों और ड्राइवर के नाम पर फर्जी कंपनियां: आरोपियों ने कर्मचारियों को पैसों का लालच देकर और अपने ड्राइवर (देवेंद्र) तक के नाम पर Hanuraj Trading Solution Pvt. Ltd., JNS Infra Heights, Refan Enterprises जैसी कई शैल (Shell) कंपनियां खोल रखी थीं

  • हॉंगकॉंग नेटवर्क: मनी लॉन्ड्रिंग के लिए हांगकांग में रजिस्टर्ड कंपनियों (HK Hanco Communication Trading Co. आदि) का भी इस्तेमाल किया जा रहा था

पुलिस और कानूनी कार्रवाई

एसटीएफ की जांच में सीए संजीव कुमार की फर्जी कंपनियां बनाने और बैंक अकाउंट्स का पूरा कंट्रोल चीनी नागरिक को सौंपने में अहम भूमिका सामने आई है

मामले में थाना फेज़-2, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पर मु०अ०सं० 0312/2026 के तहत बीएनएस (BNS) की सुसंगत धाराओं तथा आव्रजन और विदेशी अधिनियम (Immigration and Foreigners Act) के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है


गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर

(Allrights Magazine)


TPS Music: रोमांस की नई बहार!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: