UP-JAUNPUR-ब्रेकिंग न्यूज़* *यूपी के जौनपुर में दुष्कर्म के बाद होमगार्ड के बेटी की हत्या*
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक होमगार्ड की बेटी के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई।
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक होमगार्ड की बेटी के साथ दुष्कर्म कर 29 जून 2021 की रात हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही जहां सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए। कई थानों की पुलिस के साथ एसपीआरए त्रिभुवन सिंह, सीओ चोब सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बदलापुर क्षेत्र के एक गांव निवासी होमगार्ड के जवान की 17 वर्षीय पुत्री का शव 30 जून 2021 की सुबह घर से सात सौ मीटर दूर सिवान में तालाब के किनारे पाए जाने से सनसनी फैल गई। पिता के अनुसार रात एक बजे आंख खुली तो पुत्री चारपाई से गायब थी। पूरी रात खोजबीन करते रहे। सुबह लगभग पांच बजे सात सौ मीटर दूर सिवान स्थित तालाब के किनारे अद्र्धनग्न अवस्था में उसका शव मिला। चेहरे सहित शरीर पर कई जगह खरोंच सहित चोट के निशान है। मौके पर मिले खून से लथपथ कपड़े को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जांच को फोरेंसिंक टीम भी पहुंचकर नमूना एकत्र किया है। पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं घटना से परिजनों में कोहराम मचा है, पुलिस के अनुसार अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है।
प्रतापगढ़ से आदर्श उपाध्याय (अत्रि कुमार पाठक ) की रिपोर्ट !