मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

(बाराबंकी)निंदूरा। थाना घुंघटेर स्थित आधुनिक मिशन शक्ति केंद्र पर महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसआई सुरेश तिवारी के नेतृत्व में महिला पुलिस कर्मियों ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं औरबालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में महिला आरक्षी सोनी, शीतल परिहार, अभिलाषा सिंह और निशा पाल ने महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा, छेड़छाड़ या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, बल्कि तत्काल पुलिस को सूचना दें।

इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने महिला हेल्पलाइन1090,आपातकालीन पुलिस सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में जानकारी दी।

साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया।

पुलिस टीम ने मिशन शक्ति से संबंधित पोस्टर और पंपलेट वितरित कर महिलाओं को जागरूक किया। साथ ही उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्थानीय महिलाएं एवं बालिकाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: