UK News – ज़िलाधिकारी ने मतदान कर जनपद के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया।
उधम सिंह नगर(मोहम्मद शीराज़ ख़ान)- ज़िलाधिकारी श्री युगल किशोर पंत ने लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए लोकतंत्र के महापर्व में प्रतिभाग कर कलेक्ट्रेट परिसर में बने बूथ पर मतदान किया
और सभी जनपद वासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में बूथ पर पहुंच कर मतदान कर लोकतंत्र को मज़बूत करें।
इसके बाद उन्होंने आज विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया।