नशे में धुत होकर रैपिडो ड्राइवर के साथ इन महिलाओं ने जो किया, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है!
नशे में धुत होकर रैपिडो ड्राइवर के साथ इन महिलाओं ने जो किया, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है! दरअसल, यह मामला ग्रेटर नोएडा का बताया जा रहा है, जहां तीन महिलाओं ने रैपिडो से राइड बुक की थी।
आरोप है कि सफर के दौरान तीनों ने इतनी शराब पी रखी थी कि वे अपना घर का पता तक ठीक से नहीं बता पा रही थीं।जब ड्राइवर उन्हें बताए गए लोकेशन पर लेकर पहुंचा, तो कथित तौर पर महिलाओं ने कार के अंदर गंदगी कर दी।

इसके बाद ड्राइवर ने उनसे किराया और गाड़ी की सफाई का खर्च देने को कहा, लेकिन आरोप है कि महिलाएं पैसे देने को तैयार नहीं हुईं।हैरानी की बात तो यह है कि ड्राइवर सिर्फ गाड़ी की सफाई का खर्च मांग रहा था, लेकिन काफी देर तक विवाद चलता रहा।

अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग ड्राइवर के साथ हुए इस व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं।
आप बताइए, अगर किसी ड्राइवर के साथ ऐसा हो तो क्या उसे गाड़ी की सफाई का खर्च मांगने का अधिकार नहीं होना चाहिए?
