पत्रकार एकता वेलफेयर एसोसिएशन की टीम को जिला महामंत्री एवं मंडल अध्यक्ष ने सम्मानित किया।

पत्रकार एकता वेलफेयर एसोसिएशन की टीम को जिला महामंत्री ने एवं मंडल अध्यक्ष सुधांशु सिंह ने सेनेटाइजर एवं  मास्क देकर किया सम्मानित
*मोहनलालगंज लखनऊ* देश  मे अनलॉक 1 में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है यह संक्रमण भारत में लगातार बहुत तेजी से पांव पसार रहा है। इस संक्रमण से बचाव के लिए भाजपा कार्यकर्ता लगातार अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं इसी क्रम में आज मोहनलालगंज मंडल अध्यक्ष सुधांशु सिंह के कार्यालय में जिला महामंत्री रामलाल वर्मा के नेतृत्व में  पांच मंडल अध्यक्षों को जिला महामंत्री ने मास्क व सैनिटाइजर देकर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में वितरण करने के लिए दिए जिससे कि लोगों को संक्रमण से बचाजा सके कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा  लगातार क्षेत्र में मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया जा रहा है। इस मौके पर जिला महामंत्री रामलाल वर्मा ने पत्रकार एकता वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सिंह भंडारी ,सहित सभी पत्रकारों को मास्क व  सैनिटाइजर देकर सम्मानित किया उन्होंने पत्रकारों के कार्यों की सराहना की। मंडल अध्यक्ष सुधांशु सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा के सभी कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा लोगों को सोशल डिस्टेंस को लेकर जागरूक करें। इस मौके पर मोहनलालगंज मंडल अध्यक्ष सुधांशु सिंह, गोसाईगंज मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, नगराम मंडल अध्यक्ष, श्याम प्यारी लोधी, निगोहा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार पांडे, मंडल महामंत्री  निगोहा आशुतोष शुक्ला, व मंडल मंत्री चक्रधर साहू मौजूद रहे।
राघवेन्द्र सिंह आल राईट न्यूज़ लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: