सीएम ने बिना नाम लिए अखिलेश पर कसा तंज

सीएम योगी ने माफिया और अपराधियों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अगर किसी ने माफियागिरी करने की कोशिश की तो उसे मिट्टी में मिलाने में देर नहीं लगेगी।

उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा का मतलब गुंडागर्दी, अराजकता, दंगे और कर्फ्यू है। माफिया उनके सहयोगी रहे हैं और उन्होंने हमेशा जनता के साथ विश्वासघात किया है।

सीएम योगी ने अखिलेश यादव के रोड शो में शामिल जेसीबी की चपेट में आए बच्चे की मौत पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रशासन को निर्देश दिया है कि सड़कों पर अराजकता फैलाने वाले उपद्रवियों को चिह्नित कर ऐसी सजा दिलाई जाए, जिसे उनकी पीढ़ियां याद रखें।

उन्होंने कहा कि झंगहा से पढ़ाई के लिए आए 12-13 वर्षीय मासूम छात्र का क्या कसूर था, जिसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना पर संवेदना तक नहीं जताई गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पीड़ित परिवार से मिलने जाएंगे।

अखिलेश अयोध्या से चुनाव लड़ते हैं तो मैं भी वहीं से भरूंगा पर्चा

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव वहां से नामांकन दाखिल करेंगे तो वह भी उसी सीट से अपना पर्चा भरेंगे। दोनों के बीच सीधा मुकाबला होना चाहिए।

सीएम योगी ने कहा कि आप वहां से अपना नामांकन दाखिल करते हैं तो मैं भी अपना नामांकन दाखिल करूंगा। आमने-सामने का मुकाबला होने दीजिए। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव में सीधे मुकाबले का साहस नहीं है। कमजोर व्यक्ति हमेशा पीछे से वार करता है।

माफिया को मिट्टी में मिलाने में देर नहीं लगेगी

सीएम योगी ने माफिया और अपराधियों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अगर किसी ने माफियागिरी करने की कोशिश की तो उसे मिट्टी में मिलाने में देर नहीं लगेगी। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा का मतलब गुंडागर्दी, अराजकता, दंगे और कर्फ्यू है। माफिया उनके सहयोगी रहे हैं और उन्होंने हमेशा जनता के साथ विश्वासघात किया है।

सीएम ने कहा कि गुंडों और माफिया को कानून के बल पर ही ठीक किया जा सकता है। उनकी सरकार ने ऐसे तत्वों की गुंडागर्दी पर अंकुश लगाया है और अब एक बार फिर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

वानिकी एवं औद्यानिकी यूनिवर्सिटी की रखी आधारशिला

उत्तर प्रदेश को पहली वानिकी एवं औद्यानिकी यूनिवर्सिटी की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को गोरखपुर के कैम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र के भारीवैसी में प्रस्तावित विश्वविद्यालय का भूमि पूजन किया और आधारशिला रखी। करीब 491 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह विश्वविद्यालय 123 एकड़ से अधिक भूमि पर विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश में वानिकी और औद्यानिकी की उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार के लिए नए अवसर खुलेंगे।

विश्वविद्यालय का उद्देश्य वानिकी, कृषि वानिकी, उद्यानिकी और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उच्च स्तरीय शिक्षा एवं अनुसंधान को बढ़ावा देना है। यहां वन्यजीव संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, एग्रोफॉरेस्ट्री, फल एवं बागवानी जैसे विषयों की पढ़ाई कराई जाएगी।

बीएससी से पीएचडी तक की पढ़ाई की होगी सुविधा

प्रस्तावित विश्वविद्यालय में स्नातक, परास्नातक, पीएचडी और डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित करने की योजना है। इसके लिए आधुनिक शैक्षणिक और शोध सुविधाएं विकसित की जाएंगी। विश्वविद्यालय में प्रशासनिक भवन, दो शैक्षणिक ब्लॉक, केंद्रीय पुस्तकालय और बहुउद्देशीय सभागार बनाया जाएगा। इसके अलावा 895 विद्यार्थियों की क्षमता वाला छात्रावास, 401 आवासीय इकाइयां, किसान कल्याण केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र और अतिथि गृह भी विकसित किए जाएंगे।

किसानों को आधुनिक तकनीक का मिलेगा प्रशिक्षण

विश्वविद्यालय में शिक्षा और शोध के साथ किसानों के प्रशिक्षण पर भी विशेष जोर रहेगा। वानिकी एवं औद्यानिकी से जुड़े शोध को किसानों तक पहुंचाने की योजना है। इससे आधुनिक बागवानी तकनीक, कृषि वानिकी और प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर प्रबंधन को बढ़ावा मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: