पंजाब के पटियाला-संगरूर मार्ग पर नहर के ऊपर बना लोहे का एक पुल अचानक गिर गया
पंजाब के पटियाला-संगरूर मार्ग पर नहर के ऊपर बना लोहे का एक पुल अचानक गिर गया. ये हादसा गुरुवार सुबह हुआ बताया जा रहा है. पुल गिरने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आया और मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया.
हादसे के वक्त पुल से ट्रक गुजर रहे थे. पुल टूटने के साथ ही दो ट्रक नहर में धंस गए और फिलहाल नहर में लटके हुए हैं.
