मेला के टेंडर को लेकर मुख्य पार्षद ने कार्यपालक पदाधिकारी पर पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।
रोहतास- नगर पंचायत नासरीगंज के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह व मुख्य पार्षद सुलेखा कुंअर तथा सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के बीच शुक्रवार को मकर संक्रांति के मेले का टेंडर को लेकर मामला तूल पकड़ लिया।
मुख्य पार्षद सुलेखा कुंअर ने कार्यपालक पदाधिकारी पर अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्हीने बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अध्यक्ष एवं सशक्त स्थायी समिति को सूचना दिए बगैर मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर हर वर्ष लगने वाला मेला का टेंडर अपने चेम्बर में पूर्व राशि से ज्यादा मात्र 13 सौ रुपया बढ़ाकर 17 हजार 8 सौ रुपये में किया गया। जबकि मिलीभगत कर राजस्व की कहीं न कहीं ह्रास कर अपने स्वार्थ में लिप्त होकर ऐसा कदम उठाया गया। जबकि राजस्व बढ़ोतरी के लिए क्रमशः 27, 29 दिसम्बर एवं 02 जनवरी को तीन डेट निर्धारित किया गया था। इसका कोई ख्याल न करते हुए अपने राजस्व की बढ़ोतरी करने में संलिप्तता प्रतीत हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इसकी शिकायत वो उच्च पदाधिकारियों से भी जरूर करेंगी। वहीं इस संदर्भ में पूछे जाने पर कार्यपालक पदाधिकार संजीव कुमार ने मुख्य पार्षद द्वारा लगाए गए आरोप को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि मेले की नीलामी के लिए दैनिक अखबार में तारीख प्रकाशित किया गया था।