पितृपक्ष_मेला में विदेश से आए श्रद्धालुओं के अनुभव को सहज और सुविधाजनक बनाने के लिए बिहार पुलिस पूरी तत्परता से जुटी है।
पितृपक्ष_मेला में विदेश से आए श्रद्धालुओं के अनुभव को सहज और सुविधाजनक बनाने के लिए #BiharPolice पूरी तत्परता से जुटी है।
गयाजी (बिहार) में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पितृपक्ष मेला में देश के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबी अपने पूर्वजों के तर्पण और पिंडदान के लिए पहुँचते हैं। ऐसे में बिहार पुलिस द्वारा विदेशी श्रद्धालुओं के लिए की गई विशेष व्यवस्थाएँ राज्य और देश की छवि को वैश्विक स्तर पर निखारती हैं।
विदेशी मेहमानों के लिए विशेष सहायता: भाषा की बाधा (Language Barrier) को दूर करने के लिए टूरिस्ट पुलिस, द्विभाषी (Bilingual) पुलिसकर्मियों की तैनाती और समर्पित ‘हेल्प डेस्क’ की व्यवस्था की जाती है।
अतिथियों की सुरक्षा और सुगम मार्ग: विदेशी पर्यटकों की आवाजाही वाले क्षेत्रों, वेदी स्थलों और ठहराव स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और विशेष गाइडलाइंस का पालन कराया जाता है।
‘अतिथि देवो भव:’ की भावना: बिहार पुलिस का यह रुख न केवल अंतरराष्ट्रीय तीर्थयात्रियों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल पैदा करता है, बल्कि भारतीय संस्कृति और आतिथ्य की वैश्विक पहचान को भी मजबूत करता है।
