महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडे के द्वारा द अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया।

समस्तीपुर:- जिले के खानपुर प्रखंड के नत्थू द्वार निवासी स्वर्गीय चंद्रभूषण झा के छोटे पुत्र त्रिपुरारी कुमार झा को 5 दिसंबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस के अवसर पर द अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया।

यह अवार्ड समारोह पटना के निजी होटल में बिहार बीएमपी पुलिस के महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडे के द्वारा दिया गया। ज्ञातव्य हो की त्रिपुरारी कुमार झा विगत 5 वर्षों से सामाजिक कार्य करते आ रहे हैं। स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, जनसंख्या वृद्धि, आदि कार्य करते आ रहे हैं। यह अवॉर्ड स्वच्छता अभियान व पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया है। झा एक मध्यमवर्गीय किसान परिवार से आते हैं, पिता के मृत्यु के बाद भी समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करते रहें है। आर्थिक स्थिति उतनी अच्छी नहीं होने के बावजूद हमेशा सामाजिक कार्यों में आगे बढ़-चढ़ कर करते हैं। उन्होंने बताया की कार्यक्रम अक्सर हुआ करता है। एक कदम पर्यावरण की ओर, के तहत लोगों से एक पौधा लगाने को प्रेरित करते हैं, और जिन से भी मिलते हैं एक पौधा देकर मिलते हैं, शादी विवाह व जन्मदिन आदि चीजों में भेट स्वरूप पौधा दिया करते हैं। किसी भी कार्यक्रम में अतिथि को पौधा देकर सम्मानित करते हैं। उनके इस कार्य से खानपुर के लोगों में पर्यावरण के क्षेत्र में उत्तम कार्य किया करते है। त्रिपुरारी झा ने बताया मेरा शुरू से ही समाज सेवा से लगाव रहा है, उसका पूरा श्रेय मेरे पूज्य पिता और मेरी माता को जाता है। इस अवार्ड मिलने से खानपुर के लोगों में खुशी की लहर का दौड़ है। प्रखंड प्रमुख अर्चना कुमारी, जिला आपदा पदाधिकारी आनंद कुमार, आत्मा के उप निदेशक के प्रसाद, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी त्रिलोकी ठाकुर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जिला परिषद स्वर्णिमा सिंह और प्रियंका कुमारी इत्यादि ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: