STF ने दबोचा 1 लाख का इनामी तस्कर

UP STF की बड़ी कामयाबी: पंजाब से दबोचा गया 1 लाख का इनामी शराब माफिया ‘नवी ग्रेवाल’

प्रयागराज/मोहाली: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करी गिरोह के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है यूपी एसटीएफ ने पंजाब के मोहाली से 1,00,000 रुपये के इनामी अपराधी नवदीप सिंह उर्फ नवी ग्रेवाल उर्फ लकी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है

अंडे की आड़ में करता था करोड़ों की शराब तस्करी

गिरफ्तार अभियुक्त नवदीप सिंह अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह का सरगना है पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह पंजाब और चंडीगढ़ से अवैध शराब के ट्रकों को उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड भेजा करता था पुलिस की नजरों से बचने के लिए वह शराब की पेटियों को अंडे, मुर्गी का दाना और प्लास्टिक स्क्रैप जैसे सामानों के नीचे छिपाकर तस्करी करता था

ऐसे बिछाया गया गिरफ्तारी का जाल

यूपी एसटीएफ को सूचना मिली थी कि प्रयागराज के नवाबगंज थाने से वांछित चल रहा यह अपराधी मोहाली, पंजाब में छिपा हुआ है एसटीएफ फील्ड इकाई प्रयागराज के डिप्टी एसपी शैलेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम गठित की गई टीम ने 4 जनवरी 2026 को मोहाली के जिरखपुर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में छापेमारी कर नवी ग्रेवाल को गिरफ्तार कर लिया

दर्जनों मुकदमे और लंबा आपराधिक इतिहास

नवी ग्रेवाल का अपराध जगत में पुराना इतिहास रहा है। वह साल 2022 में झारखंड की रांची जेल भी जा चुका है उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों जैसे प्रयागराज, रायबरेली, सुल्तानपुर, कानपुर नगर, बाराबंकी, भदोही और अयोध्या सहित अन्य राज्यों में कम से कम 11 बड़े मुकदमे दर्ज हैं वर्ष 2023 में प्रयागराज में भारी मात्रा में शराब पकड़े जाने के बाद से वह फरार चल रहा था

आगे की कार्रवाई

अभियुक्त को पंजाब की मोहाली कोर्ट में पेश किया गया है, जहाँ से उसे ट्रांजिट रिमांड पर उत्तर प्रदेश लाने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है


facebook channel

 और राजनीतिक अपडेट्स के लिए हमसे जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: